UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज इन 55+ में होगी मॉनसूनी बारिश, कई जनपद में बिजली गिरने की चेतावनी

यूपी तक

09 Sep 2025 (अपडेटेड: 09 Sep 2025, 06:33 AM)

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून अपने शबाब पर है. आज यानी 9 सितंबर को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Today (सांकेतिक तस्वीर)

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

यह भी पढ़ें...

कहां-कहां बरसेंगे बादल?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के दो प्रमुख क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव.

पूर्वी उत्तर प्रदेश:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर.

आपको बता दें कि यूपी के इन 50 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है.