UP Weather Update: कल मॉनसूनी बारिश का भयंकर अटैक... इन 6 जिलों में रेड, 11 में ऑरेंज और 10+ में येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

• 07:18 PM • 05 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में 6 अगस्त को मॉनसून का भयंकर अटैक. मौसम विभाग ने आधे से अधिक प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP News, UP Weather Forecast, Monsoon in UP, Indian Meteorological Department, IMD Forecast, UP Weather News, Reliëf From Heat Waves in UP, Raining in Some Districts of UP, Heavy Rainfall in Noida and Ghaziabad

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता अपने चरम पर है. मौसम विभाग ने कल यानी 6 अगस्त के लिए प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इस दौरान, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर समेत 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही, बिजनौर और ज्योतिबा फुले नगर जैसे इलाकों में आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का भी खतरा मंडरा रहा है. लोगों को खास सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

6 अगस्त के लिए मौसम विभाग के अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा 6 अगस्त के लिए जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का प्रकोप जारी रहेगा:

अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में.

भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में.

भारी बारिश का येलो अलर्ट

सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कन्नौज, बाराबंकी, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में.

गरज-चमक, वज्रपात और बाढ़ का खतरा

प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा, बिजनौर और ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा) के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) का भी खतरा बताया गया है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में बारिश के रेड अलर्ट के साथ इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी... खतरनाक मौसम को लेकर IMD ने ये कहा