UP Weather News: कल भी आपके शहर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कितना रहेगा तापमान?

यूपी तक

23 Dec 2022 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 08:57 AM)

उत्तर प्रदेश के कई बड़े इलाकों में अब मौसम ने करवट ले ली है और यहां अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यूपी में…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के कई बड़े इलाकों में अब मौसम ने करवट ले ली है और यहां अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

यूपी में जहां अभी कुछ दिन पहले तक सुनहरी धूप निकल रही थी तो वहीं अब यहां घने कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है.

बता दें कि इन सब के बीच लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जिलों के तापमान में गिरावट आई है.

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा और यहां घना कोहरा पड़ेगा.

आपको बता दें कि कल कानपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि और यहां मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है.

वहीं, कल वाराणसी में न्यूनतम 8 डिग्री जबकि अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबद जिले में कल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बता दें कि मेरठ में न्यूनतम 9 डिग्री जबकि अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें