UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 2 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. हवाओं की बदलती चाल और बादलों के डेरे के बीच किन-किन शहरों में आफत बनकर बरस सकते हैं बादल, आइए जानते हैं.
ADVERTISEMENT
2 सितंबर को किन-किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, और ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, और औरैया जिले में भारी बारिश होने की अधिक संभावना जताई है.
इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने और कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं.
किसानों और आम जनता के लिए सावधानियां
निचले इलाकों में जलजमाव: भारी बारिश से निचले इलाकों, गड्ढों और सड़कों पर जलजमाव हो सकता है.
बिजली व पेड़ से दूरी: वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए खुले मैदानों में जाने से बचें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग रखें.
किसानों के लिए सलाह: खेतों में अत्यधिक पानी जमा होने पर जल निकासी का तुरंत प्रबंध करें. बारिश के दौरान उर्वरकों व कीटनाशकों का छिड़काव न करें.
ये भी पढ़ें: यूपी के नेपालगंज रोड तक 4 ट्रेनों का हो गया विस्तार, अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान
ADVERTISEMENT











