लेखपाल चला रहा था सॉल्वर गैंग, ब्लूटूथ डिवाइस से कराता था नकल, यूपी STF ने ऐसे पकड़ा

संतोष शर्मा

27 Jun 2023 (अपडेटेड: 27 Jun 2023, 06:24 AM)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लग गई है. एसटीएफ ने यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSSSC VDO…

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लग गई है. एसटीएफ ने यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSSSC VDO Exam) में सेंधमारी की कोशिश करने वाले सॉल्वर गैंग के कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यूपी एसटीएफ लखनऊ के मदेयगंज, गोमती नगर विस्तार से 2, बरेली से सॉल्वर गैंग से जुड़े 7 लोगों समेत यूपी से कुल 14 लोगों को धरदबोचा है.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ से पकड़े गए गैंग का सरगना जौनपुर में तैनात एक लेखपाल था, जिसे एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. वहीं बरेली से पकड़े गए दूसरे गैंग का सरगना बिहार से सॉल्वर को परीक्षा में बैठा कर गड़बड़ी कर रहा था.

कान में डिवाइस लगाकर हो रही थी नकल!

पांच साल बाद हो रहा था एग्जाम

बता दें कि साल 2018 में गलत पेपर बांटने और सॉल्वर गैंग की सेंधमारी के चलते निरस्त हुई ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा 5 साल बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के 737 सेंटर पर आयोजित की गई थी. सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए हो रही इस लिखित परीक्षा में भी सोमवार गैंग पकड़े गए. यूपी एसटीएफ ने लखनऊ और बरेली से दो अलग-अलग गैंग दबोचे हैं.

ऐसे काराता था एग्जाम में नकल

इसी क्रम में एसटीएफ ने जौनपुर निवासी सत्यम तिवारी को कानपुर के एलवीएम इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया है. सत्यम ने बताया कि वो 2018 में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में शामिल हुए था लेकिन तब वो परीक्षा निरस्त हो गई थी. उसके बाद वो प्रह्लाद पाल के सम्पर्क में आया. प्रह्लाद ने 8 लाख में परीक्षा पास कराने का दावा किया था. प्रह्लाद ने सत्यम को कमलेश यादव से मिलवाया था. 50 हजार एडवांस की रकम से लेखपाल कमलेश यादव ने परीक्षार्थियों को एक ब्लूटूथ डिवाइस दिया था. जिसे परीक्षार्थियों ने अपने कान में लगाया और जो दूसरी तरफ सॉल्वर से कनेक्ट था. परीक्षार्थी पढ़ते हुए बोलकर सवाल पढ़ता तो दूसरी तरफ से सॉल्वर उसका जवाब कान में बता देता.

परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश नाकाम

वहीं कानपुर के एसीपी गोविंद नगर अभिषेक पांडे ने बताया कि,’पूरे शहर में संपन्न कराने के लिए पुलिस की अलग-अलग डीपी में लगी थी. परीक्षा में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रयोग करने की मनाही थी. इसके बावजूद इन नकलची छात्र कानों में ईयर फोन लगाकर हाथ में इलेक्ट्रॉनिक वॉच पहन पर उसके सहारे नकल कर रहे थे. इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं.