मैनपुरी के जिस शख्स के 130 अश्लील वीडियो वायरल हुए उसकी पत्नी ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी

पुष्पेंद्र सिंह

• 12:30 PM • 31 May 2025

Mainpuri News: मैनपुरी में भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे के शुभम गुप्ता के तमाम अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में शख्स की पत्नी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला.

Mainpuri Viral News

Mainpuri Viral News

Google CTA

Mainpuri News: मध्य प्रदेश के मंदसौर के भाजपा नेता का हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो कांड अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी के मैनपुरी में भी भाजपा नेत्री के बेटे के तमाम अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. बता दें कि जिस शख्स के अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, उसकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की थी. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उसके ससुराल वालों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. वहीं, महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग की बात भी कही थी. अब महिला के पति के एक दूसरी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि करीब 130 वीडियो हैं, जो वायरल हुए हैं. ये वीडियो बेहद ही अश्लील बताए जा रहे हैं. वायरल वीडियो अलग-अलग जगहों पर बनाए गए हैं. भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है. वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली बताई जा रही है. शुभम गुप्ता नारायण ट्रेडर्स फर्म का मालिक बताया जा रहा है. 

शुभम का पत्नी से चल रहा है विवाद

2021 में शुभम गुप्ता की शीतल गुप्ता से शादी हुई थी. पत्नी शीतल गुप्ता ने पति शुभम गुप्ता पर के गंभीर आरोप लगाए.
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब तीन साल से इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा था. शीतल का आरोप है पिछले दिनों पति शुभम द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था. मगर मामला रफा दफा कर दिया गया. आरोप है कि शुभम प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता फिर उसे शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. 

शीतल गुप्ता का आरोप है कि शुभम गुप्ता धमकाता था कि 'मेरी मां भाजपा नेता है. बड़े नेताओं संग उठती बैठती है. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा, जो चाहूंगा करूंगा.' पत्नी शीतल गुप्ता ने मकान में बंद रखने का व भूखा रखने का भी आरोप लगाया है. शीतल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति शुभम गुप्ता, सास सीमा गुप्ता समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया है. 

जिस महिला संग हुआ वीडियो वायरल उसने भी किया ये काम 

वायरल वीडियो में जो महिला नजर आ रही है उसने शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला का आरोप कि उसके बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल गए, जिससे उसकी छवि धूमिल हुई है. 

ये भी पढ़ें: लड़की ने मैनपुरी के अमुक को देखने के बाद उसके संग कर दिया शादी से इनकार, फिर हुआ ऐसा कांड, होश उड़ जाएंगे