लखनऊ की मोहिनी तिवारी के साथ लिव-इन में रहती थी सुधा प्रजापति, अब इस हाल में मिली युवती की बॉडी, फिर गजब कहानी सामने आई

आशीष श्रीवास्तव

• 12:53 PM • 22 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां मोहिनी तिवारी और सुधा प्रजापति लिव-इन में रहती थीं. मगर अब सुधा प्रजापति का शव मिला है. आखिर सुधा के साथ क्या हुआ?

Lucknow, Lucknow news, Lucknow viral news, Lucknow crime news, Lucknow crime, Lucknow viral, up news, up crime news, up viral news, up viral, up crime, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ क्राइम, लखनऊ वायरल न्यूज, लखनऊ वायरल, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्वरूप नगर तेलीबाग की रहने वाली सुधा प्रजापति, मोहिनी तिवारी नाम की युवती के साथ लिव-इन में रहती थी. पिछले 1 साल से दोनों लिव-इन पार्टरन की तरह साथ में ही रह रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे. मगर जिस कमरे में ये दोनों रहते थे, अब वहां सुधा प्रजापति का शव मिला है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि 20 जून के दिन ही सुधा प्रजापति का शव फंदे से लटका मिला है. मगर उसकी साथी मोहिनी तिवारी तभी से फरार बताई जा रही है. मृतका के परिजनों का कहना है कि सुधा ने अपनी जान नहीं दी है, बल्कि उसकी हत्या की गई है.

ये भी पढ़ें: देवर से बन गए अलीगढ़ की ललिता के संबंध, फिर महिला ने प्रेमी संग मिल पति ऋषि संग जो निर्ममता की, जान होश उड़ जाएंगे

8 साल पहले हुई थी सुधा और मोहिनी के बीच दोस्ती

परिजनों के मुताबिक, सुधा और मोहिनी की दोस्ती 8 साल पहले बाल विकास स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हुए हुई थी. समय के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं और सुधा ने मोहिनी तिवारी के साथ पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर भी वह मोहिनी को 'डियर वाइफ' कहकर पोस्ट करती थी. परिवार और आस-पास के लोगों ने सुधा को काफी समझाया. मगर सुधा नहीं मानी. उसने मोहिनी तिवारी का साथ नहीं छोड़ा.

मोहिनी शादीशुदा भी थी

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मोहिनी का पति सोनू तिवारी शराब के नशे में सुधा और मोहिनी के कमरे में पहुंचा. इस दौरान तीनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद सुधा की मौत हो गई. मृतक सुधा की बहन निधि का दावा है कि सोनू और मोहिनी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है और फिर दोनों फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: लखनऊ फ्लैट से पकड़ी गईं उज़्बेकिस्तानी महिला HOLIDA और Nilofar, वहां क्या कर रही थीं? फिर सामने आया डॉ. विवेक गुप्ता का नाम

पुलिस ने क्या किया?

बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोहिनी तिवारी और उसके पति सोनू के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. दोनों फरार बताए जा रहे हैं. सुधा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुधा अपने पूरे परिवार को संभालती थी. वह होटल में चाइनीज फूड बनाकर परिवार का खर्च उठाती थी.