प्रतापगढ़ के कौशलेंद्र और अंकिता की सिक्किम हनीमून यात्रा रहस्य बनकर रह गई, 29 मई के बाद से आखिर दोनों कहां हैं? 

सुनील यादव

• 02:32 PM • 07 Jun 2025

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव निवासी कौशलेंद्र और अंकिता सिंह का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. जानें इस मामले में क्या है लेटेस्ट अपडेट.

Ankita & Kaushalendra

Ankita & Kaushalendra

Google CTA

Pratapgarh News: हाल ही में मेघालय में मध्य प्रदेश के एक जोड़े के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लोग अभी भुला नहीं पाए थे कि अब सिक्किम में भी ऐसा ही दुखद मामला सामने आया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव निवासी कौशलेंद्र और अंकिता सिंह का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. यह नवविवाहित जोड़ा 24 मई को अपने हनीमून के लिए सिक्किम गया था. दुर्भाग्यवश, 29 मई की शाम को मगन जिले में उनकी ट्रैवलर 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसके बाद से वे लापता हैं. 

यह भी पढ़ें...

खाई में गिरी ट्रैवलर, नदी में समाए 8 लोग लापता

इस भीषण हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए. सबसे चिंताजनक बात यह है कि कौशलेंद्र और अंकिता सहित आठ लोग अभी भी लापता हैं, क्योंकि ट्रैवलर खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई. सिक्किम स्थित होटल से इस नवविवाहित जोड़े का सामान बरामद हुआ है, जिससे उनकी वहां मौजूदगी की पुष्टि होती है. 

कौशलेंद्र और अंकिता की शादी इसी साल 5 मई को हुई थी. इस दुखद घटना के बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. लड़के के पिता शेर बहादुर सहित परिवार के सात सदस्य सिक्किम पहुंच गए हैं. वे वहां के उच्च अधिकारियों से मिलकर अपने बेटे और बहू की तलाश में मदद की गुहार लगा रहे हैं. 

खराब मौसम बन रहा बाधा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है, लेकिन खराब मौसम बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है. परिजनों ने सिक्किम और उत्तर प्रदेश दोनों सरकारों से जल्द से जल्द दंपति की खोज के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें: आगरा के होटल में दिनदहाड़े चल रहा था गलत काम, यहां इस हाल में मिली महिला लेकिन युवक ने दिखाई चालाकी