कफ सिरफ केस में फरार चल रहे शुभम जायसवाल के खिलाफ ED ने लिया एक्शन तो उसने खटखटा दिया हाईकोर्ट का दरवाजा

समर्थ श्रीवास्तव

04 Dec 2025 (अपडेटेड: 04 Dec 2025, 01:37 PM)

Cough Syrup Case: कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ ED ने कार्रवाई तेज कर दी है. ED की टीम ने वाराणसी में शुभम जायसवाल के प्रह्लाद घाट और सिगरा में मौजूद दो घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है.  पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शुभम जायसवाल ने कानूनी दांव-पेंच अपनाना शुरू कर दिया है.

Shubham and Amit

Shubham and Amit

Google CTA

Cough Syrup Case Latest Updates: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. बच्चों की मौत के बाद से पुलिस इस मामले से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है. अभी तक पुलिस ने कोडीन कफ सिरफ सिंडिकेट (cough syrup syndicate) के मुख्य आरोरी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद और उसके एक साथी अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि शुभम जायसवाल अभी भी फरार चल रहा है. ऐसे में ED ने फरार चल रहे मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल (shubham jaiswal) के वाराणसी स्थित दो घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है. इस बीच अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए शुभम जायसवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिससे यह मामला एक नया मोड़ ले चुका है.

यह भी पढ़ें...

कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ ED ने कार्रवाई तेज कर दी है. ED की टीम ने वाराणसी में शुभम जायसवाल के प्रह्लाद घाट और सिगरा में मौजूद दो घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है.  पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शुभम जायसवाल ने कानूनी दांव-पेंच अपनाना शुरू कर दिया है. बता दें कि कफ सिरप की अवैध तस्करी मामले में यूपी में कई जिलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद शुभम जायसवाल फरार चल रहा है. वहीं अब वाराणसी और गाजियाबाद में दर्ज मामले में आरोपी शुभम जायसवाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शुभम जायसवाल ने अपने वकीलों के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए कोर्ट से एफआईआर रद्द करने की मांग करते हुए याचिकादाखिल की है. फिलहाल शुभम जायसवाल की दाखिल याचिका पर सुनवाई होनी है.

कैसे हुआ इस पूरे नेटवर्क का खुलासा

बीते 18 नवंबर को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में आबकारी निरीक्षक ने राजस्थान और महाराष्ट्र नंबर के दो कंटेनर पकड़े. कंटेनर में शुरू में नमकीन और चिप्स के पैकेट के चिप्स नजर आए. जब ढंग से जांच हुई तो चिप्स के पैकेट की आड़ में कोडिन मिक्स ESKUF cough syrup की 11967 बोतलें मिलीं. इन बॉटल्स को झारखंड सप्लाई किया जा रहा था. ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि कफ सिरप की खेप शुभम जायसवाल की फर्म पर गाजियाबाद के आसिफ और वसीम के जरिए मिली थी. इस मामले में जांच कर रही एसआईटी के एक अफसर का कहना है कि शुभम जायसवाल अपने एक अन्य करीबी आरोपी आसिफ के साथ दुबई भाग गया है.

ये भी पढ़ें: कफ सिरप केस में गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पिता, थाईलैंड भागने के चक्कर में था भोला प्रसाद