अश्लील इशारों वाली रील बनाने वाली संभल की महक और परी अरेस्ट, इंस्टाग्राम पर इनके वीडियो वायरल

अभिनव माथुर

• 10:28 AM • 15 Jul 2025

UP News: संभल की महक और परी के खिलाफ अब पुलिस एक्शन मोड में हैं. दरअसल इनके कई वीडियो-रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे.

Sambhal Crime news, Sambhal latest news, Sambhal news, Sambhal viral video, up news, up latest news, संभल, संभल न्यूज, संभल वायरल न्यूज, संभल वायरल वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के लिए अश्लील बातें और इशारे करके रील्स-वीडियो बनाने वाली संभल की परी और महक नाम की युवतियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हो गया है.  बता दें कि संभल पुलिस ने महक और परी के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. संभल पुलिस ने महक-परी, इनके कैमरामैन समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस गिरफ्त में महक और परी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महक और परी की वीडियो-रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. इन रील्स में वह खूब गाली गलौज, अश्लील बातें और अश्लील इशारे करती थीं. उनकी ये रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी. सोशल मीडिया पर लोग भी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की अपील कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: अश्लील इशारों, गालीगलौच की रील बनाने वाली संभल की महक और परी की असली कहानी आपको हैरान कर देगी

इसके बाद संभल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. जांच में सामने आया था कि रील्स बना रही युवतियों का नाम महक और परी है. ये संभल के असमोली क्षेत्र के शहवाजपुर गांव की रहने वाली हैं. दोनों आपस में दोस्त हैं.

जांच में सामने आया था कि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर Mehakpari143 अकाउंट बनाया था, जहां वह अपनी ये रील्स-वीडियो अपलोड कर रही थीं. इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी.

हिना और आलम भी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. महक और परी के साथ इस मामले में हिना नाम की युवती भी गिरफ्त में हैं. इसी के साथ कैमरामैन आलम भी पुलिस गिरफ्त में हैं. अब पुलिस इन चारों से पूछताछ कर रही है.

सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहती थीं परी और महक

माना जा रहा है कि परी और महक सोशल मीडिया पर फेसम होना चाहती थीं. वह सोशल मीडिया के माध्यम से रुपये भी कमाना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंने ये रास्ता अपनाया. मगर जिस रास्ते का उन्होंने इस्तेमाल किया, अब उसी को लेकर वह फंस गईं. पुलिस अब इन दोनों के खिलाफ एक्शन मोड में हैं.