टल गई है रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की 18 नवंबर को होने वाली शादी, बड़ी वजह ये सामने आई 

यूपी तक

24 Jun 2025 (अपडेटेड: 24 Jun 2025, 02:17 PM)

Rinku Singh and Priya Saroj wedding Update: क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी फिलहाल टल गई है. जानें इसके पीछे क्या वजह सामने आई?

Rinku Priya Post

Rinku & Priya

Google CTA

Rinku Singh and Priya Saroj wedding Update: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी फिलहाल टल गई है. दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में होनी थी, जिसके लिए परिवार की ओर से होटल में मेहमानों के लिए कमरे भी बुक किए जा चुके थे. हालांकि, रिंकू सिंह के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के चलते यह शादी फिलहाल स्थगित कर दी गई है.

यह भी पढ़ें...

फरवरी में हो सकती है शादी

बताया जा रहा है कि अक्टूबर से लेकर फरवरी तक रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में प्रदेश की टीम की तरफ से खेलेंगे, जिसके कारण शायद उनके पास शादी के लिए समय की उपलब्धता नहीं है. दोनों परिवार मिलकर अब शादी की नई तारीख तय करेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शादी फरवरी में संपन्न हो सकती है.

कुछ दिनों पहले ही प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ के एक होटल में बड़े ही धूमधाम से हुई थी. इस सगाई समारोह में कई बड़े स्टार क्रिकेटर और सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा था.


गांव में नहीं होगी शादी, पिता ने बताई वजह

प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने पहले ही जानकारी देते हुए बताया था कि शादी गांव से नहीं की जा रही है, बल्कि इसके लिए कोई दूसरी जगह तलाशी जाएगी. कारण पूछने पर उन्होंने बताया था कि शादी में कई दिग्गज शामिल होंगे, ऐसे में गांव में व्यवस्था कर पाना मुश्किल होगा. इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर फैंस और राजनीतिक गलियारों में काफी उत्साह था, जो अब नई तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.

आदित्य भारद्वाज के इनपुट्स के साथ.

ये भी पढ़ें: मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए... डॉ रोहिणी घावरी ने अब चंद्रशेखर आजाद को लेकर किया ये हैरतअंगेज खुलासा