रामपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह ने की डिमांड- 'बॉर्डर पर जाकर देश के लिए...', अब बुरे फंसे

यूपी तक

• 12:16 PM • 10 May 2025

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच रामपुर पुलिस के हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने सीमा पर जाकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई है.

Police Head Constable Chaman Singh

Police Head Constable Chaman Singh

Google CTA

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रामपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह ने खुद का वीडियो शेयर कर एक अजीबोगरीब मांग कर दी है. आपको बता दें की हेड कॉन्स्टेबल चमन सिंह ने बिना पुलिस अधिकारियों को सूचना दिए डिमांड की है कि उन्हें बॉर्डर पर तैनात कर दिया जाए. इस संबंध में चमन सिंह ने डीजीपी को पत्र लिखकर युद्ध में शामिल होने की अनुमति मांगी है. चमन सिंह के इस वीडियो के वायरल होते ही रामपुर पुलिस एक्शन में आ गई है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि चमन सिंह रामपुर में पुलिस हेड कॉन्स्टे रामपुर बल के पद पर तैनात हैं. इस बीच उन्होंने भारत-पाकिस्तान में युद्ध की स्थिती को देखते हुए अपनी एक इच्छा जाहिर की है. उन्होंने पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखते हुए खुद को बॉर्डर भेजने के लिए की मांग की है. चमन सिंह के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग उनके जोश और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं. मगर दूसरी तरफ रामपुर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी है. 

रामपुर पुलिस ने कही ये बात 

हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद रामपुर पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. रामपुर पुलिस ने चमन सिंह के इस वायरल पोस्ट का जवाब देते हुए कहा 'उक्त पोस्ट के संबंध में अवगत कराना है कि रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चमन सिहं द्वारा किसी उच्चाधिकारीगण को बिना सूचित किये/बिना अनुमति लिए प्रार्थना पत्र एवं वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जो एक अनुशासित बल के सदस्य के लिये अनुशासनहीनता का परिचायक है उक्त अनुशासनहीनता में मु० आरक्षी विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है."