मां शारदा मंदिर में शस्त्र लेकर राजा भैया ने की पूजा और हो गया विवाद, वीडियो में दिखी चौंकाने वाली ये बात

UP News: मध्य प्रदेश में मैहर के शारदा मंदिर के गर्भ गृह में शस्त्र पूजा करने का वीडियो वायरल. प्रतिबंधित क्षेत्र में हथियारों के साथ प्रवेश पर उठे सुरक्षा के गंभीर सवाल.

Raja Bhaiya News

यूपी तक

11 Feb 2026 (अपडेटेड: 11 Feb 2026, 01:36 PM)

follow google news

UP News: यूपी के बाहुबली नेताओं की सूची में शुमार, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक राजा भैया का एक नया वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. हमेशा अपनी बातों में शस्त्र और शास्त्र का जिक्र करने वाले बाहुबली नेता राजा भैया इस बार मैहर स्थित प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर के गर्भ गृह में शस्त्र पूजा करने को लेकर विवादों में घिर गए हैं. यह पूरा मामला इसलिए गंभीर माना जा रहा है क्योंकि मंदिर परिसर के अंदर अस्त्र-शस्त्र ले जाना और उनका प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है. 

यह भी पढ़ें...

वायरल वीडियो में दिखी चौंकाने वाली ये बात

दरअसल, राजा भैया हाल ही में समर्थकों के साथ एमपी में सतना जिले के मैहर शहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी गर्भ गृह में बैठकर अपने हथियारों की विधि-विधान से पूजा की. चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में मंदिर के पुजारी खुद उन्हें यह पूजा संपन्न कराते नजर आ रहे हैं. देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार इस मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं. आम श्रद्धालुओं के लिए हथियार ले जाना सख्त मना है. ऐसे में एक रसूखदार नेता का हथियारों के साथ अंदर प्रवेश करना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है.

यहां देखें वायरल वीडियो

मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन अब सवालों के घेरे में

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और आम श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नियम केवल आम जनता के लिए हैं और क्या सत्ता व बाहुबल के आगे नियम-कानून बौने साबित हो रहे हैं? मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन भी अब संदेह के घेरे में है कि लाखों लोगों की सुरक्षा को ताक पर रखकर ऐसी अनुमति कैसे मिली. फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.