रेलवे गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू करने जा रहा है. ट्रेन लखनऊ के रास्ते चलेगी, जिससे यात्रियों को मुंबई जाने के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा.
ADVERTISEMENT
15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 28 अगस्त से हो गई है. गोरखपुर से ट्रेन हर शुक्रवार चलेगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से इसकी वापसी सेवा हर शनिवार को रहेगी.
गोरखपुर से सुबह चलेगी ट्रेन
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन लखनऊ के बादशाह नगर स्टेशन पर दोपहर 1:13 बजे और ऐशबाग स्टेशन पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी.
इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, टूंडला, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए बांद्रा टर्मिनस जाएगी. ट्रेन अगले दिन शाम करीब 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
शनिवार को बांद्रा से वापसी
वापसी में ट्रेन नंबर 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 29 अगस्त से हर शनिवार रात 9:20 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी.
मुंबई से चलने के बाद ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर रात 12:58 बजे और बादशाह नगर स्टेशन पर रात 1:21 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन के शुरू होने से लखनऊ समेत आसपास के इलाकों से मुंबई की तरफ जाने वाले यात्रियों को रेल सफर का एक और विकल्प मिलेगा.
लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का भी बदला अंदाज
इधर, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस भी शुक्रवार से नए नाम और नए अंदाज में पटरी पर दौड़ने लगी है. स्प्राइट और IRCTC की साझेदारी के तहत इस कॉरपोरेट ट्रेन को अब 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' के नाम से प्रमोट किया जा रहा है.
ट्रेन के पांच कोच के बाहरी हिस्से पर स्प्राइट की ब्रांडिंग की गई है. इतना ही नहीं, ट्रेन के शुरुआती और रास्ते में आने वाले स्टेशनों पर होने वाली उद्घोषणा में भी इसका नाम 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' रखा जाएगा.
क्या यूपी की महिलाएं 29, 30 और 31 अगस्त को भी फ्री में करेंगी बस सफर? आ गया नया अपडेट
ADVERTISEMENT











