ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी को कानपुर के आश्रम में दिया गया लड्डू, खाते ही हुई बेहोश, आगे की कहानी जान होश उड़ेंगे

रंजय सिंह

02 Jun 2025 (अपडेटेड: 02 Jun 2025, 10:07 AM)

UP News: कानपुर निवासी ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उसके साथ आश्रम में कई लोगों द्वारा गंदा काम किया गया है.

UP News, UP Crime, UP Crime news, UP Viral news, up viral, up rape, Kanpur, Kanpur news, Kanpur rape case, Kanpur police, Kanpur viral news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर पुलिस, कानपुर जुर्म, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: कानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी ने गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसे एक आश्रम में ले जाया गया और वहां उसके साथ कई लोगों ने गंदा काम किया. उसे लड्डू खिलाकर बेहोश किया गया और फिर आश्रम के महंत समेत कई लोगों ने उसके साथ गलत काम किया.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता का कहना है कि उसे दुकान लगाने के लिए जगह चाहिए थी. वह एक शख्स के संपर्क में आई. वह ही उसे आश्रम ले गया कि वहां कुछ लोगों से मुलाकात करवाई जाएगी. वहां उसे लड्डू दिया गया, जो उसने खा लिया. इसके बाद उस शख्स समेत आश्रम के महंत समेत कई लोगों ने उसके साथ गंदा काम किया. बता दें कि पीड़िता 4 महीने बाद सामने आई है. अब उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग उसके साथ छेड़खानी करते हुए दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: हवन से पहले कानपुर के आर्टिस्ट अभिषेक गुप्ता ने अपने साथ ये क्या कर डाला? परिवार और पुलिस भी दंग

कानपुर के आश्रम में उस दिन क्या-क्या हुआ? प्वाइंट्स में समझिए

1- कानपुर के गोविंद नगर की रहने वाली एक लड़की का कहना है वह ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी है. उसकी मां की मौत हो चुकी है. इसलिए वह पुराने कपड़ों की दुकान लगती है. इसी दौरान उसका गोविंद नगर के रहने वाले गोविंद महतो से परिचय हुआ. 

2- पीड़िता का कहना है कि गोविंद महतो उसे गोविंद नगर थाने के बगल में बने हुए आश्रम में 28 जनवरी 2025 के दिन ले गया. उससे बोला गया कि कुछ लोगों से मुलाकात करवा दी जाएगी, जिसके बाद कोई दिक्कत नहीं आएगी.

3- पीड़िता को उसके बाद खाने के लिए एक लड्डू दिया गया. इसे खाते ही वह बेहोश होने लगी. आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा. 

4- पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आश्रम के महंत समेत कई लोगों ने उसके साथ गंदा काम किया. पीड़िता का कहना है कि इसमें 4 लोग शामिल थे. 

5- पीड़िता का ये भी कहना है कि वह काफी डर गई थी, क्योंकि आरोपियों के संपर्क काफी थे. मगर अब वह सामने आ गई है. उसने इंसाफ की मांग की है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर एडीसीपी महेश कुमार ने बताया, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छेड़खानी की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. पुजारी का कहना है कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है, वह कुंभ गए थे. उन्होंने फोटो-वीडियो भी दिए हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कानपुर में बीच सड़क ड्राइवर ने बस रोककर 12 साल के बच्चे से साफ कराया टॉयलेट, मना करने पर पिता के साथ हुई गाली-गलौज