73 साल के उस्मान की गंदी हरकत से भड़के नैनीताल में अब पसरा सन्नाटा! केस का लेटेस्ट अपडेट जानिए

UP News: उत्तराखंड का नैनीताल इस समय 73 साल के उस्मान की गंदी हरकत से भड़का हुआ है. शहर में तनाव के बीच होटलों की बुकिंग कैंसिल भी हो रही हैं. आरोपी गिरफ्तार है. अब उसके खिलाफ ये एक्शन भी होने जा रहा है.

Nainital, Nainital crime, Nainital police, Nainital rape case, what happened in Nainital, Nainital case, Nainital hotel, Nainital home stay, Nainital update, Usmad raped, Nainital taxi, up news, नैनीताल, नैनीताल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

यूपी तक

02 May 2025 (अपडेटेड: 02 May 2025, 02:29 PM)

follow google news

UP News: नैनीताल का स्थानीय जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पूरे शहर में भारी गुस्सा और तनाव देखने को मिल रहा है. होटलों में बुकिंग कैंसिल हो रही है. आरोपी उस्मान के खिलाफ शहर के युवा, सामाजिक संगठन और महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं. आरोपी उस्मान की हरकत से शांत रहने वाला नैनीताल इस समय अंदर ही अंदर उबल रहा है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल उस्मान पर आरोप है कि उसने नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम किया.  73 साल के उस्मान ने कथित लालच देकर नाबालिग को गाड़ी में बैठाया और चाकू के दम पर उसके साथ गंदी हरकत की. आरोप है कि काफी बार आरोपी ने नाबालिग के साथ गंदा काम किया है. जब पीड़िता ने ये बात अपने परिजनों को बताई, तब जाकर ये पूरा सनसनीखेज मामला सामने आया और पूरा शहर भड़क गया.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी

बता दें कि पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी उस्मान के घर के आस-पास बैरिकेडिंग भी कर दी है. इसी बीच नैनीताल नगर पालिका ने भी आरोपी के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. नगर पालिका की तरफ से आरोपी उस्मान को नोटिस जारी किया गया है.

आरोपी से कहा गया है कि उसने नगर पालिका और वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया है. 3 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में ये भी है कि अगर 3 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो कानून कार्रवाई की जाएगी. 

मस्जिद पर हुआ था पथराव और लोगों को बनाया गया था निशाना

इस घटना को लेकर नैनीताल में भारी आक्रोश है. जिस दिन ये घटना सामने आई, उस दिन भारी संख्या में लोग जमा हो गए. मस्जिद तक में पथराव हुआ और मुस्लिम समुदाय की दुकानों को भी निशाना बनाया गया. फिलहाल नैनीताल में शांति है और भारी पुलिसबल तैनात है.