पति सौरभ राजपूत की हत्यारिन मुस्कान रस्तोगी मेरठ जेल से बाहर निकलने की बना रही ये योजना, जानकर दंग रह जाएंगे

उस्मान चौधरी

• 11:14 AM • 30 May 2025

UP News: मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया था. 75 दिनों से मुस्कान रस्तोगी मेरठ जेल में बंद है. साहिल भी जेल में है. अब मुस्कान ने जेल से बाहर आने की योजना बनाई है. जानिए आखिर मुस्कान के दिमाग में क्या चल रहा है?

UP News, UP Viral news, UP Viral, UP Crime, Meerut, Meerut news, Meerut viral news, Meerut viral, Muskan Rastogi, Muskan Rastogi case,  Saurabh Rajput murder case, मेरठ, मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल

UP News

Google CTA

UP News: अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करके उसके शव को बक्से में डालकर ऊपर से सीमेंट भरने वाली मुस्कान रस्तोगी जेल में दिन गुजार रही हैं. उसका प्रेमी साहिल भी जेल में हैं. अब मुस्कान को लेकर जेल के अंदर से बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि मुस्कान जेल से बाहर आने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल मुस्कान वकील बनना चाहती है. मुस्कान रस्तोगी ने जेल में वकील बनने और एलएलबी करने को लेकर जानकारी मांगी है. दरअसल मुस्कान को लग रहा है कि उसका केस कोई भी वकील सही से नहीं लड़ पाएगा. ऐसे में वह खुद ही कोर्ट में अपनी पैरवी करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: सहारनपुर के दादा-दादी ने बेटी संग मिलकर क्यों छीनी अपनी मासूम पोती इशिका की जिंदगी? वजह जान होश उड़ जाएंगे 

75 दिनों से जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी अब डर रही

मुस्कान और साहिल ने जिस जुर्म को अंजाम दिया है, उसका उन्हें पूरी तरह से अंदाजा है. उन्हें एहसास हो रहा है कि वह बुरी तरह से कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं. जिस तरह से मुस्कान और साहिल ने सौरभ राजपूत की हत्या की थी और हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल हनीमून बनाने चले गए थे, उसने सभी को हिला दिया था. हैरान करने वाली बात ये भी है कि मुस्कान और सौरभ ने भी लव मैरिज की थी. सौरभ लंदन में जॉब करता था. दोनों के बेटी भी थी. मगर मुस्कान का दिल साहिल पर आ गया. जैसे ही सौरभ पत्नी मुस्कान से मिलने के लिए लंदन से मेरठ आया, दोनों ने मिल उसे ही मार डाला.

9वीं तक पढ़ाई की है मुस्कान ने

बता दें कि मुस्कान ने सिर्फ 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. ऐसे में अगर वह एलएलबी करना चाहती है तो उसे पहले जेल में 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करनी होगी. फिर ही वह कानून की पढ़ाई कर पाएगी. जेल अधीक्षक डां. वीरेश राज शर्मा ने बताया, जेल प्रशासन विचार कर रहा है कि क्या  किसी बंदी को इस स्तर तक शिक्षा की सुविधा दी जा सकती है. हम विचार कर रहे हैं.

मुस्कान से कोई मिलने नहीं आया

जेल अधीक्षक ने ये भी बताया है कि अभी तक मुस्कान के परिवार में से उससे कोई मिलने नहीं आया है. उसके माता-पिता और बेटी ने उससे मुलाकात नहीं की है. दूसरी तरफ साहिल के मिलने उसकी नानी और उसका भाई आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: लड़की ने मैनपुरी के अमुक को देखने के बाद उसके संग कर दिया शादी से इनकार, फिर हुआ ऐसा कांड, होश उड़ जाएंगे