मुलायम सिंह का शांति हवन: पत्नी डिंपल संग अखिलेश ने ब्राह्मणों को अपने हाथों से परोसा भोजन

यूपी तक

• 10:58 AM • 21 Oct 2022

सैफई में अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल और परिवारक के बाकी सदस्यों के साथ नेताजी का शांति हवन और पूजन किया. इस मौके पर ब्राह्मण,…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

सैफई में अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल और परिवारक के बाकी सदस्यों के साथ नेताजी का शांति हवन और पूजन किया.

इस मौके पर ब्राह्मण, पंडित जन और साधु-संत एकत्र हुए.

विधि-विधान से शांति हवन संपन्न हुआ. जिसमें पूरा परिवार एक साथ दिखा.

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक भी बड़े भाई के साथ हवन करते दिखे.

इधर प्रतीक की पत्नी अपर्णा अपने जेठनी डिंपल के साथ हवन में शामिल दिखीं.

हवन संपन्न होने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया. अखिलेश यादव और डिंपल ने अपने हाथों से भोजन परोसा.

कन्याओं को भी अखिलेश यादव ने भोजन परोसा और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया.

नेताजी की आत्मा की शांति के लिए कामना की गई.

पढ़िए…पिता मुलायम के लिए अखिलेश और प्रतीक ने साथ में किया हवन, बहू डिंपल-अपर्णा भी रहीं मौजूद

यह भी पढ़ें…