मैनपुरी के शुभम गुप्ता के अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड हो गए! जिसके मोबाइल में पहुंचे वो तुरंत करें ये काम वरना फंसेंगे

पुष्पेंद्र सिंह

• 07:18 PM • 03 Jun 2025

Mainpuri Scandal Update: मैनपुरी में पूर्व भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है. जानें शुभम को पुलिस ने क्यों अरेस्ट किया.

Mainpuri MMS scandal, Mainpuri viral video case, Mainpuri BJP leader son MMS, Mainpuri obscene video leak, Mainpuri Shubham Gupta video

तस्वीर: यूपी तक.

Google CTA

Mainpuri Shubham Gupta Scandal Update: मैनपुरी में पूर्व भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है. वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने नीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल, उसकी बहन खुशबू और जीजा नीरज गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इसी के चलते पुलिस ने आरोपी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बता दें कि ये वीडियो विदेशी पोर्न वेबसाइट पर भी उपलोड हुई हैं. पुलिस ने कहा है कि अगर कोई भी इन वीडियो को आगे शेयर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें...

वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से दो FIR दर्ज कीं. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जो प्रारंभिक जानकारी हासिल  की उसमें शीतल गुप्ता के जीजा नीरज गुप्ता को दोषी पाया गया. नीरज गुप्ता के मोबाइल से ही शुभम गुप्ता और उसकी महिला मित्र के इंटिमेट वीडियो शेयर किए गए थे. हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की है. बता दें कि वीडियो में दिख रही महिला ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर की है, उनके भी मोबाइल-लैपटॉप पुलिस ने सीज कर आगरा एफएसएल भेजे हैं. 

विदेशी पोर्न वेवसाईटों तक पहुंचे मैनपुरी वायरल वीडियो

जानकारी के मुताबिक, पूर्व भाजपा नेत्री के बेटे शुभम गुप्ता के वायरल वीडियो की संख्या सौ से अधिक बताई जा रही है. ये वीडियो विदेशी पोर्न वेबसाइटों तक पर अपलोड हुए हैं. पुलिस ने अपील की है कि जिनके मोबाइल में यह अश्लील वीडियो हैं, वह उन्हें  डिलीट कर दें और कहीं भी ट्रांसफर ना करें. अगर कोई भी शख्स इन वीडियो को किसी को भी शेयर करता है तो कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में कुछ स्थानीय पत्रकारों को भी पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया, लेकिन कुछ सटीक एविडेंस ना मिल पाने कारण उनको जाने दिया गया.

नीरज वायरल वीडियो दिखा रहा था लोगों को

बता दें कि बीच गली में सार्वजनिक रूप से लोगों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते हुए नीरज का एक वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान कुछ लोग नीरज गुप्ता के मोबाइल में चल रहे वीडियो को अपने मोबाइल में भी रिकार्ड कर रहे हैं. पुलिस ने इसी वीडियो को आधार बनाकर नीरज गुप्ता की गिरफ्तारी की व उसको सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. 

ये भी पढ़ें: मैनपुरी अश्लील वीडियो कांड में शादीशुदा युवक के साथ दिख रही उसकी प्रेमिका ने उठा लिया ये कदम