महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाएं सीएम योगी के सामने हाथ जोड़ ये क्या करने लगीं? हैरान कर देने वाली वीडियो

UP News: एक वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल ये वीडियो लखनऊ का है. इटली से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. ये प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ से आया है. सीएम योगी से मुलाकात के दौरान इटली से आई महिलाओं ने सीएम योगी के सामने ही भजन गाए हैं.

Mahakumbh, Mahakumbh 2025,  Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, Kumbh, Mahakumbh Viral News, Mahakumbh Viral Video, Viral Video

Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, Kumbh, Mahakumbh Viral News, Mahakumbh Viral Video, Viral Video

Google CTA

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में कई विदेशी नागरिक भी आए हुए हैं. अमेरिका, कनाडा, इटली, जर्मनी, रूस समेत कई देशों के हजारों नागरिक प्रयागराज में महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं. विदेशी साधु-संत भी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच एक वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल ये वीडियो लखनऊ का है. इटली से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. ये प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ से आया है. इस दौरान महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी के सामने ही हाथ जोड़ भजनों का पाठ शुरू कर दिया.  

इटली की महिलाओं ने सीएम योगी के सामने ये सब किया 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इटली का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर रहा है. इस दौरान इटली प्रतिनिधिमंडल में शामिल कई महिलाएं सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने ही अपनी भक्ति और हिंदू धर्म में आस्था का प्रदर्शन करने लगी.
प्रयागराज महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इटली की महिलाओं की आस्था देख चकित नजर आए और मुस्कुराते रहे.

बता दें कि इस दौरान इटली से आए प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की तारीफ भी की. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है और इसे खूब शेयर किया जा रहा है. जिस तरह से इटली की महिलाओं ने भजन, रामायण के श्लोक और शिव तांडव का गायन किया है, उसे देख सभी चकित हैं.