इटावा में 'अहीर रेजिमेंट' के बवाल के बीच निकाली पिस्टल और चढ़ गया भीड़ पर! कौन है ये पुलिसवाला?

अमित तिवारी

26 Jun 2025 (अपडेटेड: 26 Jun 2025, 03:53 PM)

Etawah Breaking News: इटावा के दांदरपुर में गुरवार 26 जून को भारी बवाल मचा. पुलिस पर इस दौरान पथराव हुआ. फिर पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. जानें कौन है वो पुलिसवाला जिसने फायरिंग की.

Etawah Breaking News

Etawah Breaking News

Google CTA

Etawah Breaking News: इटावा के दांदरपुर गांव में गुरवार, 26 जून को भारी बवाल मचा. दरअसल, इसी गांव में यादव कथावाचकों के साथ बदसलूकी हुई थी. मामले में ट्विस्ट तब सामने आया जब पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में यादव कथावाचकों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया. इसके बाद विवाद बढ़ा और अहीर रेजिमेंट की मांग करने वालों और गगन यादव के लोगों ने दांदरपुर गांव की तरफ कूच कर दिया. पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की. इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में पुलिस की गाड़ी की शीशे भी टूटे. भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. अब इसी हवाई फायरिंग का एक वीडियो वायल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें...

कौन है वो पुलिसकर्मी जिसने की फायरिंग?

आपको बता दें कि भीड़ पुलिस पर बीकाबू होकर पथराव कर रही थी, तब एक पुलिसकर्मी ने बंदूक निकालकर स्थिति काबू करने के लिए हवाई फायर किया. आपको बता दें कि जिस पुलिसकर्मी ने फायरिंग की उसकी वर्दी पर तीन सितारे हैं. इस हिसाब से यह पुलिसकर्मी इन्स्पेक्टर रैंक का अधिकारी है. हालांकि, पुलिसकर्मी का नाम अभी सामने नहीं आया है. 

पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया?

घटना पर बयान देते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीशचंद्र ने कहा, "कुछ लोगों के द्वारा उपद्रव करने की कोशिश की गई थी. इन सबको नियंत्रण में कर लिया गया है. शांति व्यवस्था कायम है. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विधि के अनुसार इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. अब शांति है. पूछताछ की जा रही है. गांव के बाहर फोर्स तैनात है.  पहले भी तैनात थी. कुछ गाड़ियां भी सीज की गई हैं.

ये भी पढ़ें: अहीर रेजिमेंट और गगन यादव के लोग इटावा के दांदरपुर गांव पर चढ़े, पुलिस की गाड़ी टूटी फिर हुआ कांड!