हरदोई के आकाश कैसे बनाते हैं मोंकेश और डोगेश के वायरल वीडियो? खुद कंप्यूटर स्क्रीन पर एडिट करके दिखाया

प्रशांत पाठक

09 Jul 2025 (अपडेटेड: 09 Jul 2025, 03:57 PM)

How to create monkesh dogesh viral video: हरदोई के आकाश ने AI से बनाए 'मोंकेश और डोगेश' के वायरल वीडियो! जानें कैसे ये वर्चुअल बंदर-कुत्ते की जोड़ी सोशल मीडिया स्टार बनी और किन AI टूल्स का हो रहा इस्तेमाल.

How to create monkesh dogesh viral video

How to create monkesh dogesh viral video

Google CTA

How to create monkesh dogesh viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर और कुत्ते की जोड़ी काफी वारयल है. बंदर का नाम मोंकेश जबकि कुत्ते का नाम डोगेश है. ये कोई असली बंदर और कुत्ते नहीं, बल्कि इन्हें AI से बनाया गया है. बनारस के घाटों पर मोंकेश और डोगेश वीलॉग्स वाले वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हैं. अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर इन वीडियो को कौन बना रहा है और कैसे? तो आपको बता दें कि यूपी Tak ने आपके इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ लिया है. इन वीडियो को कोई और नहीं बल्कि खुद हरदोई के आकाश बना रहे हैं. यूपी Tak से खास बातचीत में आकाश ने बताया कि उन्होंने किन टूल्स का इस्तेमाल कर इन AI वीडियोज को बनाया है. 

यह भी पढ़ें...

आकाश किन टूल्स का कर रहे इस्तेमाल

यूपी Tak से बातचीत में आकाश ने कहा कि वह AI टूल्स का इस्तेमाल कर इन वीडियो को बना रहे हैं. आकाश ने बताया कि गूगल ने एक महीने पहले भारत में Veo 3 टूल लॉन्च किया है, उसका प्रयोग कर वह इन AI वीडियो को बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह क्लिंग और रनवे एमएल नामक AI टूल्स का भी इस्तेमाल इन वीडियो को बनाने में कर रहे हैं. 

आकाश ने बताया कि उनके इंस्टाग्राम पेज पर अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. उन्होंने बताया कि हर तीसरा या चौथा वीडियो उनका 1 मिलियन व्यूज हासिल कर लेता है. आकाश ने बताया कि एक वीडियो बनाने में उन्हें कम से कम एक दिन का वक्त लगता है. आकाश ने कहा कि AI वीडियोज का भारत में बहुत स्कोप है और इस इंडस्ट्री से अच्छी खासी कमाई की जा सकती है.   

आकाश ने कॉलेज के लास्ट सेमेस्टर में किया था ड्रॉपआउट 

बता दें कि आकाश को कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते सीएस से बीटेक करते समय लास्ट सेमेस्टर में कॉलेज से ड्रॉपआउट करना पड़ा था. लेकिन आकाश ने तकनीक को सीखने की हिम्मत नहीं हारी. भले ही उनके पास बीटेक की डिग्री नहीं है, लेकिन उन्होंने जो योग्यता हासिल की है वो किसी से कम नहीं है. आर्थिक रूप से काफी कमजोर पारिवारिक बैक ग्राउंड के आकाश ने बेंगलुरु के एक स्टार्टअप में काम करते हुए एआई और एनीमेशन की तकनीक सीखी. अब इसी से आकाश के वर्चअल बन्दर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. 

ये भी पढ़ें: मोंकेश और डोगेश के वायरल वीडियो बनाने वाले आकाश तो हरदोई के निकले, जानिए इनकी कहानी