सोनम ने हनीमून के दौरान पति राजा को कैसे मरवाया? आकाश राजपूत पकड़ा गया तो मेघालय पुलिस ने सन्न कर देने वाली बात बताई

UP News: 11 मई के दिन सोनम और राजा रघुवंशी की इंदौर में शादी हुई. 22 मई के दिन दोनों हनीमून के दौरान मेघालय में गायब हो गए. 2 जून के दिन राजा की लाश खाई में मिली. अब सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली है. मेघालय पुलिस ने सोनम की पूरी साजिश का सनसनीखेज खुलासा किया है.

Sonam Raghuvanshi Arrested in UP, Ghazipur, Ghazipur Dhaba, Sonam Raghuvanshi, Indore Couple, Meghalaya Murder Case, UP News, Dhaba of Nandganj Ghazipur, Raja Raghuvanshi, Ghazipur SP City, Ghazipur Police

UP News

यूपी तक

09 Jun 2025 (अपडेटेड: 09 Jun 2025, 11:51 AM)

follow google news

UP News: इंदौर के राजा रघुवंशी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका हनीमून ही उसकी मौत की साजिश का हिस्सा बन जाएगा. जिस सोनम से राजा ने शादी की, उसने ही उसकी जिंदगी छीन ली. 11 मई के दिन राजा और सोनम रघुवंशी की मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी हुई. शादी के 9 दिन बाद यानी 20 मई के दिन सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय चले गए और 22 मई के दिन दोनों गायब हो गए. फिर 2 जून के दिन राजा का शव गहरी खाई से बरामद किया गया. मगर उसकी पत्नी सोनम गायब थी. 

यह भी पढ़ें...

अब सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली तो जो खबर आई, उसने सभी को हिला कर रख दिया. दरअसल सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या की थी. सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी. बताया जा रहा है कि सोनम का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी दोनों संपर्क में थे. तभी सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

ये भी पढ़ें: इंदौर में शादी से लेकर मेघालय में हनीमून और फिर पति राजा का शव, गाजीपुर में मिली सोनम रघुवंशी की पूरी कहानी चौंका देगी

आकाश राजपूत गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने 8 जून की रात यूपी के ललितपुर से आकाश राजपूत नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. आकाश इंदौर से BBA की पढ़ाई कर रहा था. फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि सोनम और आकाश के बीच कोई संबंध है या नहीं. माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में सोनम के साथ 2 से 3 लोग और शामिल हैं.

सोनम ने दी थी राजा की सुपारी

इस पूरे हत्याकांड में मेघालय पुलिस का दावा चौंकाने वाला है. मेघालय पुलिस का कहना है कि पति राजा की हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी. उसने इसके लिए हत्यारों को बाकायदा सुपारी दी थी. शादी के कुछ ही दिन बाद सोनम ने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर लिया था. इस हत्याकांड में कुल चार गिरफ्तारियां हुई हैं. सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ज़िले के नंदगंज थाने में खुद ही सरेंडर किया. पुलिस के मुताबिक, उसने घर में फोन कर खुद ही यह जानकारी दी थी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मेघालय के डीजीपी क्या बोले?

इस पूरे मामले को लेकर मेघालय के DGP आई. नोंगरांग ने बताया, हत्या की योजना में शामिल तीन आरोपियों को रातभर की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया. एक को यूपी के ललितपुर से और दो को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया. सभी ने पूछताछ में ये मान लिया कि हत्या सोनम के कहने पर की गई थी.

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में मिली मेघालय से गायब इंदौर की सोनम रघुवंशी का अब क्या होगा? यूपी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया