UP Monsoon Update: यूपी में में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में पहले पहुंचेगा मानसून और होगी झमाझम बारिश

यूपी तक

• 07:45 AM • 23 Jun 2024

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पूर्व राहत भरी बारिश होने लगी है. प्रदेश के कई जिलों में बीते दिन शनिवार को बारिश ने सराबोर कर दिया.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पूर्व राहत भरी बारिश होने लगी है. प्रदेश के कई जिलों में बीते दिन शनिवार को बारिश ने सराबोर कर दिया. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में जारी मानसून पूर्व बारिश के कारण दक्षिण-पश्चिमी भाग में अधिकतम तापमान में आई कमी से शनिवार को प्रदेश से लू के हालात पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें...

यूपी में इस दिन होगी मानसून की एंट्री


मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिन में मानसून का संभावित आगमन पूरी तरह तय है. 24 जून से बारिश में वृद्धि हो सकती है और इसी के तहत 24 से 26 जून के दौरान पूर्वांचल की कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना है. पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी. 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 

कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने 23 जून से लेकर 26 जून तक सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, खैरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, झांसी, महोबा और ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.