अफजाल अंसारी से बहस के बाद सुर्खियों में आईं गाजीपुर DM आर्यका अखौरी ने कहां तक की है पढ़ाई?

हर्ष वर्धन

• 03:53 PM • 03 Apr 2024

गैंगस्टर से नेता बने मुख्‍तार अंसारी के जनाजे के दौरान उनके भाई अफजाल अंसारी और गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के बीच हुई बहस का मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा के केंद्र में है.

UP Tak
Google CTA

IAS Aryaka Akhouri News: गैंगस्टर से नेता बने मुख्‍तार अंसारी के जनाजे के दौरान उनके भाई अफजाल अंसारी और गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के बीच हुई बहस का मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा के केंद्र में है. दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. ऐसे में लोगों के बीच IAS अधिकारी आर्यका अखौरी के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने की उत्सुकता भी है. लोग इस बात को जानना चाहते हैं कि वह महिला डीएम कौन हैं, जो मुख्तार के भाई अफजाल से भिड़ गई थीं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं आर्यका अखौरी, उन्होंने कहां तक पढ़ाई की और कहां-कहां उनकी तैनाती रही है.

यह भी पढ़ें...

आर्यका ने कहां तक की है पढ़ाई?

उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 14 दिसंबर, 1985 को जन्मी आर्यका अखौरी मूल रूप से बिहार के पटना जिले की रहने वालीं हैं. वह 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. बता दें कि आर्यका अखौरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमएससी (बायोटेक) की पढ़ाई की है. आपको बता दें कि आर्यका अखौरी ने 28 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन माने जाने वाली UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की थी.