मौसम ने ली करवट, फरवरी में ही पड़ने लगी गर्मी! जानिए कैसा रहेगा यूपी के मौसम का मिजाज

सत्यम मिश्रा

• 05:17 PM • 10 Feb 2023

यूपी में अभी ठंडी पूरी तरीके से खत्म भी नहीं हुई थी कि मौसम ने अचानक से करवट बदल ली. इसके चलते फरवरी महीने में…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी में अभी ठंडी पूरी तरीके से खत्म भी नहीं हुई थी कि मौसम ने अचानक से करवट बदल ली.

इसके चलते फरवरी महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी!

आलम यह है कि अब दोपहर होते ही धूप तेज हो जाती है और लोग गर्मी महसूस करने लगते हैं.

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट मोहम्मद दानिश ने यूपी तक को बताया कि गर्मी हल्की-हल्की पड़ना शुरू हो गई है.

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से उत्तरी पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी.

उन्होंने आगे बताया कि जो अगले 3 दिनों तक चलेंगी. जिसके कारण हवाएं ठंडी हो जाएंगी और इस वजह से जो अभी हल्की गर्मी पड़ना शुरू हुई है, वह कम हो जाएगी.

मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान 29 डिग्री रहेगा और फिर कल (शनिवार) शाम ठंडी हवाएं चलने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक चलेगा.

यहां पढ़ते रहें uptak.in