धर्मेंद्र मांझी अलीगढ़ से जा रहे थे बिहार, तभी रेलवे स्टेशन से उनकी 2 साल की बच्ची हुई गायब, CCTV फुटेज में ये दिखा

यूपी तक

• 09:31 AM • 21 Jun 2025

Aligarh News: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से गुरुवार दोपहर प्लेटफॉर्म पर अपनी सोती हुई मां के बगल में लेटी एक 2 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. जानें सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

Aligarh News

Aligarh News

Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गुरुवार दोपहर प्लेटफॉर्म पर अपनी सोती हुई मां के बगल में लेटी एक 2 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें...

जानकारी मिली है कि बिहार के गया के रहने वाले धर्मेंद्र मांझी नामक शख्स अतरौली में एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं. मॉनसून ब्रेक के कारण फैक्ट्री बंद होने के बाद धर्मेंद्र मांझी अपने परिवार के साथ घर लौटने के लिए ट्रेन का इन्तजार कर रहे थे. वह कुछ देर के लिए स्टेशन से बहार गए और इसी दौरान उनकी 2 साल की बच्ची संग यह घटना घटी.

जब धर्मेंद्र मांझी वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी सोना मांझी को परेशान हालत में अपनी लापता बेटी को ढूंढते हुए देखा. वे तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) स्टेशन पहुंचे और मामले की सूचना दी. रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक अज्ञात युवक बच्ची को उसकी सोती हुई मां के बगल से उठाते हुए दिखा.

उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए तुरंत एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बच्ची का पता लगाने व संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास जारी हैं. 

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: 40 KM/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान...यूपी में आज इन 30 जिलों में होगी झमाझम बारिश