गहरे तालाब में डूब रही थी गाय और वहां खडे़ थे 2 मुस्लिम मोहसिन और मुस्कुरान, बागपत में आगे जो हुआ उसे जान चौंक जाएंगे

यूपी तक

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 05:07 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से आई एक वीडियो की इस समय खूब चर्चा हो रही है. वीडियो में एक गाय गहरे तालाब में डूबती हुई दिख रही है. आस-पास लोगों की भारी भीड़ है. तभी वहां कुछ ऐसा होता है, जो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है.

Baghpat, Baghpat News, Baghpat Viral news, Baghpat viral, Baghpat viral news, up news, up viral news, up viral video, up viral, बागपत, बागपत न्यूज, बागपत वीडियो, बागपत वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: गाय रक्षा को लेकर मॉब लिंचिंग की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. गोमांस के नाम पर मुस्लिम मीट कारोबारियों को भी निशाना बनाया जाता रहा है. मगर इस बार बागपत से ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी चर्चाओं में है. दरअसल बागपत में 2 मुस्लिम युवकों ने अपनी जान पर खेलकर गाय की जान बचाई है. अब इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है और ये मामला जबरदस्त चर्चाओं में आ गया है.

यह भी पढ़ें...

दोनों ने जैसे ही देखा कि गाय तालाब में डूब रही है, दोनों मुस्लिम युवकों ने फौरन तालाब में छलांग लगा दी. दोनों गाय के लिए अपनी जान पर खेल गए और गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान आस-पास लोग खड़े रहे और पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाते रहे.

ये भी पढ़ें: 24 साल पहले महाराष्ट्र में मुशर्रफ को ठिकाने लगा कानपुर का ओमप्रकाश चैन की बंसी बजा रहा था, अब उसके संग गजब खेला हुआ

गाय के लिए 2 मुसलमानों ने जान दांव पर लगाई

दरअसल बागपत के एक गांव में एक गाय तालाब के पास चारा खाते वक्त गहरे तालाब में जा फंसी थी. आसपास खड़े लोग कुछ कर नहीं पा रहे थे. तालाब काफी गहरा और कीचड़ से भरा हुआ था. तभी मोहसिन और मुस्कुरान नाम के 2 मुस्लिम युवक आगे आए. 

दोनों ने बिना सोचे और बिना डरे सीधे तालाब में छलांग लगा दी. कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों ने मिलकर घंटों से फंसी गाय को बाहर निकाला लिया. अब ये वीडियो काफी वायरल हो रही है. (बागपत से मनुदेव उपाध्याय का इनपुट)

वीडियो देखिए