बांदा: दो बच्चों की मां जेवरात और नगदी लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार, महिला की तलाश में जुटी पुलिस

सिद्धार्थ गुप्ता

26 Jun 2023 (अपडेटेड: 26 Jun 2023, 03:48 PM)

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) जिले में प्रेम में पड़ी एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह घर से जेवर…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda News) जिले में प्रेम में पड़ी एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह घर से जेवर और नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ गायब हुई. महिला दो बच्चों की मां है. महिला के पति ने पुलिस थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है. मामला अतर्रा थाना इलाके का है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गया था. घर पर उसकी पत्नी और बेटी थी. पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर बाजार जाने का बहाना करके निकली थी. शाम तक लौटी नहीं तो पीड़ित ने खोजबीन शुरू की. जब उसको पता चला कि पत्नी एक व्यक्ति के साथ गई तो उसके होश उड़ गए.

शपति ने अपनी पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही उसने प्रेमी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी तक दे दी. ऐसे में परेशान पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि महिला की सर्विलांस के माध्यम से खोजबीन की जा रही है. जल्द ही महिला को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.