इटावा का अंकुर यादव था शादीशुदा, फिर हुआ उसे अपनी ममेरी बहन से प्यार...वो करने वाला थे ये काम पर हुआ कांड

अमित तिवारी

• 02:22 PM • 03 May 2025

Etawah Viral News: इटावा में शिक्षिका पत्नी ने अपने शिक्षक पति पर ममेरी बहन से शादी का आरोप लगाया. ससुराल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों से केस दर्ज होगा.

Etawah News

Etawah News

Google CTA

Etawah Viral News: इटावा के एक गांव में पारिवारिक विवाद ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब एक शिक्षिका अपनी मां और भाई के साथ अपने ससुराल पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला को शक था कि उसके पति का अपनी ममेरी बहन से अफेयर चल रहा है और दोनों शादी कर सकते हैं. मामला इतना गरमाया कि दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प हो गई और मारपीट तक की नौबत आ गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए पूरा मामला.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह मामला इटावा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के भरथना कस्बे के यादवान गांव का है. जानकारी के अनुसार, अंकुर यादव नामक शिक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी ममेरी बहन से शादी करने जा रहा है. पता चला है कि दोनों के बीच पहले से ही तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, लेकिन पत्नी को जैसे ही पति की शादी की खबर मिली, वह चुप नहीं बैठी. वह अपने भाई मुकुल यादव और मां को लेकर ससुराल पहुंच गई. 

हंगामे के बाद हुई मारपीट

ससुराल पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. महिला और उसके भाई का आरोप है कि ससुरालवालों ने उनकी जमकर पिटाई की. मारपीट में घायल होने के बाद दोनों को भरथना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. 

ये भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर गई इटावा की दुल्हन हुई थी 2 घंटे के लिए गायब, जब वापस लौटी तब तक हो चुके थे बड़े कांड, गजब मामला 

‘दहेज के लिए करता था परेशान’

महिला के भाई मुकुल यादव ने बताया कि उसका जीजा अंकुर शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. अब जब उसे अपनी ममेरी बहन से शादी करने की जानकारी मिली तो वे लोग समझाने गए थे, लेकिन उल्टा उनके साथ मारपीट कर दी गई. 

पुलिस ने ये बतायाअपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं और मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा. शुरुआती जांच में विवाद की वजह आपसी गलतफहमी सामने आई  है.