पिता मानवेंद्र को आरी से काटने वाले अक्षत ने उस रात का पूरा सच बता दिया, बहन कृति को लेकर भी किया चौंकाने वाला दावा

Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ में हुए मानवेंद्र सिंह मर्डर केस को लेकर अब बड़ी बात पता चली है. अक्षत ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं.

UP News

समर्थ श्रीवास्तव

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 09:09 AM)

follow google news

Lucknow Crime News: लखनऊ में हुआ मानवेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जिस तरह से मानवेंद्र के बेटे अक्षत ने अपने पिता को मारा है, उसने सभी को कंपा दिया है. बेटे ने सुबह-सुबह पिता को गोली मारी फिर उनके शव को आरी से काटकर, उसके टुकड़े कर दिए. फिर आरोपी बेटे अक्षत ने पिता की गुमशुदगी का नाटक रचा. मगर 4 दिन बाद पूरे केस का खुलासा हो गया. अब आरोपी बेटे ने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं.

यह भी पढ़ें...

पहले पिता ने अक्षत पर तानी थी राइफर…

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में अक्षत ने बताया है कि घटना वाली सुबह पिता ने उसके ऊपर पहले राइफल तानी थी. उसकी पिता से बहस हो रही थी. इस दौरान पिता ने उसे राइफल दिखाई थी. मगर उन्होंने राइफल रख दी थी. तभी मौका पाकर अक्षत ने राइफर उठा ली और पिता की कनपटी पर गोली चला दी.

बहन को लेकर अक्षत ये बोला

पुलिस पूछताछ में अक्षत ने अपनी नाबालिग बहन कृति को लेकर भी बात की. उसने बताया कि इस कांड में उसकी बहन का कोई रोल नहीं है. उसने बताया, बहन मौके पर नहीं थी. वह दूसरे कमरे में थी. गोली की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची. इस दौरान अक्षत ने उससे कहा कि वह इस सब से दूर रहे. अक्षत ने कहा, ‘I will handle this’.

पुलिस का कहना है कि मृतक की बेटी अभी भी घटना को लेकर सदमे में हैं. पुलिस उससे अभी तक सही तरह से पूछताछ नहीं कर पाई है. जांच में लड़की का कोई रोल सामने अभी तक नहीं आया है.

चाकू से शव नहीं काटा तो आरी ली

जांच में सामने आया है कि अक्षत ने हत्या की साजिश पहले से नहीं रची थी. उसने मर्डर करने के बाद सुबह ऑनलाइन चाकू मंगाया था. इस दौरान उसने चाकू से शव काटने का प्रयास किया. मगर वह शव नहीं काट पाया. इसके बाद उसने आरी खरीदी और फिर शव को काटा.

सूत्रों के मुताबिक, अक्षत ने पूछताछ में कबूला है कि उसने हाल ही में आई कई वेब सीरीजों को देखा और फिर उसने शव को काटना सीखा था. पीड़ित परिजनों का कहना है कि अक्षत 12वीं तक पढ़ाई में अच्छा था. मगर उसके बाद पढ़ाई से उसका ध्यान हट गया.