बेटी के नाम फेक प्रोफाइल बनाकर की गई पोस्ट तो गुस्से से भर उठे अखिलेश यादव, फौरन की ये मांग

यूपी तक

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 11:05 AM)

UP News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की नजर अपनी बेटी अदिति यादव के नाम से बने फर्जी सोशल मीडिया पर पड़ी है. इसके बाद सपा चीफ भड़क गए हैं. जानिए पूरा मामला.

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav news, Aditi Yadav, Aditi Yadav news, Aditi Yadav social media, up news, up politics, up viral news, अखिलेश यादव, अदिति यादव, सपा, यूपी न्यूज

Akhilesh Yadav

Google CTA

UP News: सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के नाम पर कई फेक पेज-प्रोफाइल बने हुए हैं. मगर अब अपनी बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज पर अखिलेश यादव की नजर पड़ गई है और वह गुस्से से भर गए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर अदिति यादव के नाम पर एक फर्जी प्रोफाइल बनी हुई है. इस पेज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

इसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव भड़क गए हैं और उन्होंने साफ कहा है कि इस तरह की पोस्ट या विचारों से उनका और उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. इसी के साथ उन्होंने पोस्ट को बेहद निंदनीय बताया है और इस तरह की फर्जी प्रोफाइल पर सख्त एतराज जताया है.

ये भी पढ़ें: पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सिर्फ स्थगित, बात सिर्फ POK पर होगी…पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में बड़े ऐलान

एफआईआर से कम नहीं समझा जाए- अखिलेश यादव

सोशल मीडिया X पर अखिलेश यादव ने लिखा,  24 घंटे पूरे हुए. इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए. इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं. यहां तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने आगे कहा,  ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है. ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है. साक्ष्य संलग्न है.’

अब देखना ये होगा कि अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद साइबर सिक्योरटी सेल कोई एक्शन लेता है या नहीं?