Ahmedabad air india crash video: अहमदाबाद में क्रैश होते ही आग का गोला बना एयर इंडिया का विमान! भावुक होकर ये बोले अखिलेश

यूपी तक

12 Jun 2025 (अपडेटेड: 12 Jun 2025, 03:01 PM)

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक विमान के क्रैश होने की सूचना सामने आई है. जानकारी मिली है कि हादसे के बाद आसमान में घना काला धुआं उठता देखा गया.

Ahmedabad air india crash video

Ahmedabad air india crash video

Google CTA

Ahmedabad air india crash video: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक विमान के क्रैश होने की सूचना सामने आई है. जानकारी मिली है कि हादसे के बाद आसमान में घना काला धुआं उठता देखा गया. रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और राहत कार्य जारी है. अब इस मामले में सपा चीफ अखिलेश यादव का बयान सामने आ गया है. 

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव ने X पर कहा, "अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके. 
यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं. सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए."

यहां देखें हादसे का वीडियो 

 

242 लोग थे प्लेन में मौजूद

विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी और टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरी विस्तृत जानकारी ली है. साथ ही हर संभव मदद का दिया आश्वासन भी दिया है. गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक दो टीम एनडीआरएफ की गांधीनगर से प्लेन क्रैश वाली जगह पर भेजी गई है, जिसमें 90 जवान मौजूद है.

पुलिस ने दिया ये बयान

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक विमान हादसे का शिकार हो गया. पुलिस के मुताबिक, क्रैश के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. फायर ऑफिसर जयेश खडिया ने बताया कि हादसे के बाद विमान में भयानक आग लग गई थी, जिसे काबू में करने की कोशिश जारी है. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने पुष्टि करते हुए कहा, "एक विमान मेघाणीनगर इलाके में क्रैश हुआ है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस प्रकार का विमान था."