मुस्लिमों के साथ विवाद के बाद आजमगढ़ में दलितों ने लगाए ‘हिंदू परिवार-हमारा घर बिकाऊ’ के पोस्टर, यहां हुआ क्या था?

राजीव कुमार

14 Jun 2025 (अपडेटेड: 14 Jun 2025, 02:11 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पिछले दिनों दलित और मुसलमानों के बीच टकराव हुआ था. टकराव हिंसक हो गया था. अब यहां दलितों ने अपने घरों के बाहर पलायन का पोस्टर लगाया है. जानिए अब यहां क्या हो गया?

UP News, UP Viral news, UP Viral video, UP Hindi Muslim, Muslim dalit, azamgarh, azamgarh news, azamgarh viral news, आजमगढ़, आजमगढ़ न्यूज, आजमगढ़ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दलित और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने आ गए थे. दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. दरअसल दलित परिवार में शादी थी. डीजे पर लड़कियां और महिलाएं डांस कर रही थीं. आरोप है कि तभी वहां खड़े मुस्लिम युवक वीडियो बनाने लगे और विवादित टिप्पणी करने लगे. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. दलित पक्ष का आरोप था कि उनके साथ खूब मारपीट की गई.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब इस मामले में पीड़ित परिवारों ने बड़ा कदम उठाया. गांव के दलित परिवारों ने अपने-अपने घरों से आगे पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं. दरअसल दलितों की मांग थी कि फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए. पीड़ित परिवारों को अपनी सुरक्षा की भी चिंता है.

ये भी पढ़ें: डीजे पर डांस कर रही थी लड़कियां, तभी आजमगढ़ में दलित-मुस्लिम समाज के बीच मचा भारी बवाल, क्या हुआ ऐसा?

‘हिंदू परिवार और घर बिकाऊ है’

ये पूरा मामला आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना अंतर्गत आने वाले बम्होर गांव से सामने आया है. यहां पिछले दिनों दलित समाज की शादी के दौरान विवाद हुआ था. गांव के मुस्लिम और दलित आमने-सामने आ गए थे और खूब मारपीट हुई थी.

अब इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए अपनी सुरक्षा और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गांव में अपने-अपने घरों पर पोस्टर लगा लिए. उन्होंने लिखा कि हमारा हिंदू परिवार है और हमारा घर बिकाऊ है. 

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

जैसे ही पलायन का मामला सामने आया, वैसे ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी. अब पुलिस मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है.

अभी तक 7 आरोपी गए जेल

इस पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन लोगों का गुस्सा कम कर रहा है और पलायन के पोस्ट उतरवा रहा है.