2 निकाह और 3 बच्चों के बाद अब शबनम ने शिवानी बन मंदिर में रचाई क्लास-12 के छात्र से शादी, अमरोहा का गजब मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से गजब मामला सामने आया है. यहां शबनम नाम की महिला ने क्लास-12 में पढ़ने वाले प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की है और अपना नाम शबनम से शिवानी रख लिया है. 2 निकाह के बाद ये युवती की तीसरी शादी है. अपने प्रेमी के लिए उसने अपने दूसरे पति और 3 बच्चों को भी छोड़ दिया है.

Amroha, Amroha News, Amroha Viral News, UP News, UP Viral News, UP Viral, UP Tak, Love Story, अमरोहा, अमरोहा न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी तक

UP News

बीएस आर्य

08 Apr 2025 (अपडेटेड: 08 Apr 2025, 03:00 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों की मां मुस्लिम महिला शबनम ने अपने दूसरे पति को छोड़ दिया और उसने तीसरी बार हिंदू प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली. शबनम क्लास-12 के छात्र से प्यार करने लगी और इस प्यार के लिए उसने अपने 3 बच्चों को भी छोड़ दिया और अपने दूसरे पति को भी छोड़ दिया. शबनम ने अब अपना नाम शिवानी रख लिया है. उसने तीसरी बार क्लास-12 में पढ़ने वाले प्रेमी से शादी की है. इसी के साथ युवती ने हिंदू धर्म भी अपना लिया. 

यह भी पढ़ें...

2 निकाह के बाद शबनम ने की तीसरी बार शादी

ये हैरान कर देने वाला मामला अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली शबनम के अभी तक 2 निकाह हो चुके थे. पहला निकाह अलीगढ़ में हुआ था. मगर वहां शादी टूटने के बाद उसका दूसरा निकाह 8 साल पहले अमरोहा के सैद नगरी में हुआ था. इस शादी से उसके 3 बच्चे भी थे. मगर 1 साल पहले उसका पति सड़क हादसे में घायल हो गया.

इसी दौरान शबनम का संबंध पड़ोस के रहने वाले किशोर से बन गया. किशोर क्लास-12 का छात्र है और हिंदू है. किशोर और शबनम को एक-दूसरे से प्यार हो गया और शबनम ने किशोर के लिए अपने दूसरे पति और बच्चों को भी छोड़ दिया. इसी के साथ शबनम ने अपने दूसरे पति से भी तलाक ले लिया.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर शमी की बहन शबीना-जीजा गजनवी को बिना काम मिल रही थी मनरेगा मजदूरी? जांच हुई तो हर कोई चौंक गया

मामले को लेकर पंचायत भी बैठी

बता दें कि इस मामले को लेकर पंचायत भी बैठी. पंचायत में तय हुआ कि महिला जिसके साथ रहना चाहेगी, उसी के साथ रहेगी. शबनम ने अपने दूसरे पति से तलाक भी ले लिया था. ऐसे में उसने मंदिर में जाकर क्लास-12 में पढ़ने वाले अपने प्रेमी संग शादी कर ली और अपना नाम शबनम से शिवानी रख लिया.

शबनम से शिवानी बनी युवती ने ये कहा

शबनम से शिवानी बनी युवती ने बताया, उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह बहुत खुश है. उसे कोई परेशानी नहीं है. कोई भी उसकी जिंदगी में दखलंदाजी नहीं करें. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में आ गया है.