फैजाबाद का अब्दुल 2 हैंड ग्रेनेड लेकर अयोध्या राम मंदिर में तबाही मचाने आ रहा था, दबोचा तो कट्टरपंथी कहानी सामने आई

यूपी तक

04 Mar 2025 (अपडेटेड: 04 Mar 2025, 04:16 PM)

UP News: गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने फरीदाबाद से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है.19 साल का अब्दुल फैजाबाद का ही रहने वाला है. ये अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने वाला था. इसके लिए इसके पास हैंड ग्रेनेड भी थे.

Ayodhya Ram temple, Ayodhya Ram Mandir,  Conspiracy of terrorist attack on Ayodhya Ram temple, Abdul Rehman arrested, Abdul Rehman, Gujarat ATS, Faridabad STF, अयोध्या, अयोध्या राम मंदिर, राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश

UP News

Google CTA

UP News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के निशाने पर अयोध्या राम मंदिर है. आईएसआई राम मंदिर में आतंकी हमले की योजना पर काम कर रहा है. दरअसल गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने फरीदाबाद से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है.19 साल का अब्दुल फैजाबाद का ही रहने वाला है. अब्दुल राम मंदिर में हमला करने की योजना बना रहा था. एजेंसियों ने उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं. दोनों हैंड ग्रेनेड को सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन निष्क्रिय कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि अब्दुल हैंड ग्रेनेड से राम मंदिर में हमले की योजना बना रहा था. वह काफी समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था. ISI उसे राम मंदिर में हमला करने के लिए तैयार कर रहा था. जांच में ये भी सामने आया है कि अब्दुल रहमान कई कट्टरपंथी जमातों से जुड़ा हुआ था. माना जा रहा है कि वहीं से वह ISI के संपर्क में आया और आतंकी साजिश में शामिल हुआ. 

राम मंदिर की रेकी कर चुका है अब्दुल रहमान

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि अब्दुल रहमान ISI के कहने पर ही राम मंदिर जा चुका है और वहां की रेकी कर चुका है. राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी वह ISI से साझा कर चुका है. 

बताया जा रहा है कि अब्दुल की योजना राम मंदिर में हैंड ग्रेनेड हमला करने की थी. योजना के अनुसार, राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया जाता, जिससे वहां भारी तबाही मचती. मगर उससे पहले ही गुजरात एटीएस को मिले खुफिया इनपुट ने अब्दुल को पकड़वा दिया.

हमला करने के लिए तैयार था अब्दुल

जांच में सामने आया है कि अब्दुल रहमान पहले फैजाबाद से फरीदाबाद पहुंचा. यहां उसे आतंकी हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड दिए. इसके बाद वह योजना के तहत ट्रेन से अयोध्या पहुंच रहा था. मगर इससे पहले ही गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने मिलकर अब्दुल रहमान को पकड़ लिया.

जांच एजेसियों ने फौरन हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया और अब्दुल को दबोच लिया. अब जांच एजेंसी अब्दुल रहमान के साथियों की तलाश में जुट गई हैं. माना जा रहा है कि जांच के दौरान भारत में काम कर रहे कई आतंकी दबोचे जा सकते हैं.

(अरविंद ओझा और ब्रिजेश दोशी के इनपुट के साथ)