29 फोटो, 11 चैट, Video... हाथरस के प्रोफेसर रजनीश ने कॉलेज की लड़कियों के साथ इतनी अश्लीलता की!

राजेश सिंघल

• 05:28 PM • 17 Mar 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कॉलेज प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि प्रोफेसर ने परीक्षा में अच्छे नंबर और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई छात्राओं के साथ गलत हरकतें कीं. अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर को खोज रही है.

Hathras, Hathras News, Hathras Case, Hathras Crime News, Hathras Viral News, UP News, हाथरस, हाथरस न्यूज, हाथरस पुलिस, हाथरस क्राइम न्यूज, हाथरस प्रोफेसर रजनीश, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कॉलेज प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि प्रोफेसर ने परीक्षा में अच्छे नंबर और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई छात्राओं के साथ गलत हरकतें कीं. इसके अलावा, उसने उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें धमकाया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

20 साल से चल रहा था खेल

हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप है. पुलिस जांच में सामने आया कि वह करीब 20 साल से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. शिकायत में कहा गया है कि वह छात्राओं को परीक्षा में पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शोषण करता था.

खुद मोबाइल से रिकॉर्ड की अश्लीलता

आरोपी प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए हैं. दावे के मुताबिक अबतक 29 फोटो, 11 चैट, एक वीडियो चैट और एक वीडियो की जानकारी सामने आई है. कुछेक रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि आरोपी प्रोफेसर के करीब 59 अश्लील वीडियो मिले हैं. पिछले कुछ दिनों में आरोपी प्रोफेसर के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके बाद मामला चर्चा में आया और कई छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की. राष्ट्रीय महिला आयोग को भी इस मामले की शिकायत भेजी गई थी.

कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल

इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो कॉलेज प्रशासन ने सहयोग करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने जब छात्राओं से संपर्क करने की कोशिश की, तो कॉलेज ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी. इससे कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने दर्ज किया केस, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हाथरस एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी.

छात्राओं की चुप्पी क्यों?

यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर छात्राएं इतने सालों तक चुप क्यों रहीं. क्या कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें डराया जाता था या फिर उन्हें यह भरोसा ही नहीं था कि कोई उनकी मदद करेगा. इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस की जांच जारी है और आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद और भी कई खुलासे हो सकते हैं.