यूपी के इन 40 जिलों में आज अचानक बदल सकता है मौसम, जारी हुआ बारिश का अलर्ट

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 05 Jun 2026, 01:33 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 5 जून को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कानपुर, सहारनपुर और मथुरा सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 40 से अधिक जिलों में बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

follow google news
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत की संभावना जताई है. 5 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. कई जिलों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है.
 

2

2/7

|

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के भी आसार हैं.
 

3

3/7

|

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.यहां तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है.
 

4

4/7

|

ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है.
 

5

5/7

|

आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया और बिजनौर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
 

6

6/7

|

येलो अलर्ट वाले जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर हवा के झोंके और भी तेज हो सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
 

7

7/7

|

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है. किसानों, वाहन चालकों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)

रिलेटेड फोटो गैलरी