कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं शुक्र और इसमें पहले से बैठे हैं राहु, इन 3 राशियों के लोगों को मिलने वाला है खूब धन

यूपी तक

• 06:39 PM • 02 Feb 2026

6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र और राहु की युति बन रही है, जिसे अपार धन योग कहा गया है. यह योग 2 मार्च 2026 तक मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए जबरदस्त धन लाभ, तरक्की और सुख-सुविधाएं लेकर आएगा.

follow google news
1

1/7

|

6 फरवरी से कुंभ राशि में शुक्र और राहु की युति बनने जा रही है. ज्योतिष में इसे 'अपार धन योग' कहा गया है, जो 2 मार्च तक कुछ खास राशियों के लिए लॉटरी जैसा साबित होगा.
 

2

2/7

|

सुख और वैभव के दाता 'शुक्र' 6 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु पहले से मौजूद है. शनि की इस राशि में इन दोनों का मिलन सुख-सुविधाओं और धन-संपत्ति में बंपर इजाफा करने वाला है.
 

3

3/7

|

भले ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, लेकिन यह योग आपकी इनकम में जबरदस्त उछाल लाएगा. कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.
 

4

4/7

|

प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सुनहरा समय है. आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. अगर आप नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है.
 

5

5/7

|

यह योग कुंभ राशि (लग्न भाव) में बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा कुंभ राशि को ही मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ और पुराने निवेश से मोटा रिटर्न मिलने की पूरी उम्मीद है.
 

6

6/7

|

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय भौतिक सुखों को बढ़ाने वाला है. आप नया घर, लग्जरी वाहन या कोई कीमती प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा.
 

7

7/7

|

शुक्र और राहु की यह युति 2 मार्च 2026 तक बनी रहेगी. इस दौरान मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास के दम पर बड़े वित्तीय निर्णय लेने चाहिए, जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होंगे.

रिलेटेड फोटो गैलरी
follow whatsapp