वर्दी पहनी महिला सिपाही और हेड कॉन्स्टेबल के कई अश्लील वीडियो ने बिजनौर में मचाया हड़कंप
ऋतिक राजपूत
• 05:13 PM • 11 Feb 2026
Bijnor Police Scandal: हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का वर्दी में अश्लील वीडियो वायरल. एसपी ने किया सस्पेंड, जानें इस शर्मनाक घटना की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT


1/7
|
बिजनौर के रेहड़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही के कई अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.


2/7
|
वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में ही आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही है, जिसने खाकी के अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
बंद कमरे की यह कहानी जैसे ही सामने आई तो पूरे जिले में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया और लोगों ने पुलिस के आचरण की आलोचना शुरू कर दी.


4/7
|
वीडियो के संज्ञान में आते ही बिजनौर के एसपी अभिषेक झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मामले की गहराई तक जाने के लिए एसपी ने विभागीय जांच बैठा दी है, ताकि यह पता चल सके कि ये वीडियो कब और कहां शूट किए गए थे.


6/7
|
पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इन निजी पलों के वीडियो को रिकॉर्ड किसने किया और इन्हें सोशल मीडिया पर फैलाने के पीछे किसका हाथ है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
एसपी बिजनौर ने सख्त लहजे में कहा है कि महकमे में अनुशासन ही सर्वोपरि है और ऐसी शर्मनाक हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ADVERTISEMENT










