Vish Yog 2026: शनि-चंद्र की युति से मीन राशि में बना शक्तिशाली विश योग, अगले 48 घंटे तक इन रराशियों को रहना होगा सावधान
यूपी तक
• 04:58 PM • 10 Jun 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार 2026 में मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण हो रहा है. यह योग मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और भावनात्मक संतुलन पर प्रभाव डाल सकता है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब शनि और चंद्रमा एक ही राशि में युति करते हैं, तब विष योग का निर्माण होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार यह योग 10 जून 2026 को मीन राशि में बन चुका है और 11 जून तक प्रभावी रहेगा.


2/8
|
चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए इस योग का असर मुख्य रूप से मानसिक तनाव, सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने पर पड़ता है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
इस अवधि में कुछ राशियों को अगले 48 घंटों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि यह योग मानसिक अस्थिरता और अप्रत्याशित परिस्थितियां पैदा कर सकता है.


4/8
|
मेष राशि: यह युति आपकी कुंडली के बारहवें भाव में बन रही है, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक चिंता हो सकती है. निवेश करने से बचें और आंखों या नींद से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं.
ADVERTISEMENT


5/8
|
कन्या राशि: यह योग आपके सप्तम भाव में प्रभाव डालेगा, जिससे जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ गलतफहमी और विवाद की स्थिति बन सकती है. इस समय धैर्य रखना जरूरी होगा.


6/8
|
कुंभ राशि: यह योग आपके द्वितीय भाव को प्रभावित करेगा, जिससे आर्थिक नुकसान, रुका हुआ धन अटकना और वाणी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. सोच-समझकर बोलने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT


7/8
|
मीन राशि: यह योग सीधे आपकी ही राशि में बन रहा है, जिससे मानसिक बेचैनी, नकारात्मक विचार और अज्ञात भय बढ़ सकते हैं. बड़े निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.


8/8
|
विष योग से बचाव के उपाय: भगवान शिव की आराधना करना, शिवलिंग पर जल चढ़ाना, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और सकारात्मक सोच बनाए रखना इस योग के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकता है.
ADVERTISEMENT










