23 फरवरी से बनेगा पंचग्रही योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और लेकिन इन्हें रहना होगा सावधान

यूपी तक

• 03:37 PM • 23 Feb 2026

23 फरवरी 2026 को मंगल का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है जिससे सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ मिलकर 'पंचग्रही योग' बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अद्भुत संयोग 1 अप्रैल तक रहेगा. जानें सभी 12 राशियों के करियर, बिजनेस और सेहत पर इस महागोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन सावधानियों को बरतकर आप इस समय को शुभ बना सकते हैं.

follow google news
1

1/8

|

वैदिक ज्योतिष में 23 फरवरी 2026 का दिन बेहद खास है. मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं.इन पांच ग्रहों के मिलन से पंचग्रही योग' बनेगा जो 1 अप्रैल 2026 तक देश-दुनिया और सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डालेगा.
 

2

2/8

|

मेष राशि वालों के लिए यह समय प्रमोशन और धन लाभ के द्वार खोलेगा. वहीं वृषभ राशि के जातकों को प्रोफेशनल ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे. दोनों ही राशियों के लिए बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी बस अहंकार और गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है.
 

3

3/8

|

मिथुन राशि के जातक अपनी प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करेंगे और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. सिंह राशि वालों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी.इन दोनों राशियों को दूसरों के बहकावे में आने के बजाय खुद के निर्णयों पर भरोसा करना चाहिए.
 

4

4/8

|

तुला राशि के लिए यह गोचर भाग्यवर्धक रहेगा, नौकरी में तरक्की के योग हैं. चूंकि यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है इसलिए कुंभ जातकों के लिए प्लानिंग सफल होगी और करियर में नए मौके मिलेंगे. निवेश और खर्चों पर नियंत्रण रखना इनके लिए हितकारी होगा.
 

5

5/8

|

धनु राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी और बिजनेस में मजबूती आएगी. मकर राशि से निकलकर मंगल आगे बढ़ रहे हैं जिससे मकर जातकों को अपनी पुरानी मेहनत का फल मिलेगा. इन दोनों को अपनी वाणी और संगत पर विशेष ध्यान देना होगा.
 

6

6/8

|

कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहना चाहिए और जल्दबाजी में फैसले नहीं लेने चाहिए. कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय निवेश के लिए अनुकूल नहीं है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सीनियर्स के साथ तालमेल बिठाकर चलें.
 

7

7/8

|

वृश्चिक राशि वालों के लिए सफलता का मंत्र धैर्य है, गुस्सा आपके काम बिगाड़ सकता है. मीन राशि वालों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी. बड़े निवेश से बचें और खर्चों पर लगाम लगाएं ताकि भविष्य में आर्थिक तंगी न हो.
 

8

8/8

|

मंगल ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है. गोचर के दौरान अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. अनजान लोगों पर भरोसा न करें और करियर से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें. पंचग्रही योग के दौरान हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी हो सकती है.

रिलेटेड फोटो गैलरी