Ketu Gochar: 30 जून को केतु करेंगे मघा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की बदल जाएगी तकदीर
यूपी तक
• 05:24 PM • 05 Jun 2026
केतु 30 जून 2026 को मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. यह गोचर जीवन में अचानक परिवर्तन, सफलता और नए अवसर ला सकता है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है. इसे छाया ग्रह कहा जाता है और यह अक्सर अचानक होने वाली घटनाओं, बदलावों और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा होता है. अपनी वक्री चाल और प्रभाव के कारण जब भी केतु अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है.


2/8
|
इसी क्रम में 30 जून 2026 को केतु मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मघा नक्षत्र का संबंध सत्ता, प्रतिष्ठा और पूर्वजों की ऊर्जा से जुड़ा होता है. ऐसे में यह गोचर कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
इस गोचर के दौरान कुछ राशियों के लिए अचानक सफलता, आर्थिक लाभ और उन्नति के योग बन सकते हैं. कई लोगों को करियर, व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वहीं कुछ लोगों के जीवन में नई दिशा और अवसरों के द्वार भी खुल सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत हो सकता है.


4/8
|
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है. जिन लोगों का पैसा कहीं अटका हुआ है, उसके वापस मिलने की संभावना बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे उनके करियर में प्रगति होगी.
ADVERTISEMENT


5/8
|
सिंह राशि के लिए मघा नक्षत्र का यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस नक्षत्र का सीधा संबंध सिंह राशि से माना जाता है. इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार करने वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट और डील्स से अच्छा मुनाफा मिल सकता है.


6/8
|
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यवर्धक साबित हो सकता है. लंबे समय से किए गए निवेश, जैसे जमीन, संपत्ति या शेयर बाजार, अब लाभ देना शुरू कर सकते हैं. इस अवधि में किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना रहेगी.
ADVERTISEMENT


7/8
|
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर व्यापारिक दृष्टि से बेहद अनुकूल माना जा रहा है. पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से अच्छा लाभ मिल सकता है और पहले से बनी योजनाएं सफल हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार और नए अवसर मिलने की संभावना मजबूत रहेगी.


8/8
|
इस शक्तिशाली गोचर के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं. नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है क्योंकि यह केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है. इसके अलावा काले तिल, कंबल, जूते-चप्पल का दान करना और पितरों के निमित्त तर्पण या जल अर्पण करना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है.
ADVERTISEMENT










