बजट के बाद सोना हुआ सस्ता, यूपी के इन 5 शहरों के गोल्ड रेट्स जानिए

यूपी तक

• 03:59 PM • 01 Feb 2026

बजट 2026 के बाद यूपी के सर्राफा बाजार में मची हलचल! लखनऊ, नोएडा और वाराणसी समेत इन 5 बड़े शहरों में सोने के भाव धड़ाम. जानें बजट ऐलानों के बाद 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट्स.

follow google news
1

1/7

|

यूनियन बजट 2026 के पेश होते ही सर्राफा बाजार में जोरदार हलचल मच गई है. वित्त मंत्री के बड़े ऐलानों के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजारों पर पड़ा है. 
 

2

2/7

|

लखनऊ से लेकर नोएडा और वाराणसी तक, सोने के भाव धड़ाम से नीचे आ गिरे हैं. अगर आप भी शादी-ब्याह के सीजन के लिए गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बड़ा अपडेट है. आइए अगले स्लाइड्स में देखते हैं इस बजट क्रैश के बाद यूपी के 5 प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव क्या है. 
 

3

3/7

|

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में बजट के बाद सोने की कीमतों में भारी हलचल देखी गई. यहां फिलहाल 22 कैरट रेट 14735 रुपये (प्रति ग्राम के अनुपात में) है. 
 

4

4/7

|

मेरठ: वेस्ट यूपी के बड़े सर्राफा बाजार मेरठ में भी चमक फीकी रही. यहां सोने का भाव लखनऊ के बराबर यानी 22 कैरट रेट का 14735 रुपये पर टिका है. 
 

5

5/7

|

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में निवेशकों और खरीदारों के लिए बड़ी खबर है. यहां भी सोने की दर 14735 रुपये (22 कैरट) के स्तर पर पहुंच गई है. 
 

6

6/7

|

वाराणसी: धार्मिक नगरी वाराणसी में सोने की कीमतें लखनऊ और नोएडा से थोड़ी कम रहीं, यहां रेट 14720 रुपये (22 कैरट) के स्तर पर देखा गया है. 
 

7

7/7

|

गाजियाबाद: एनसीआर के गाजियाबाद में भी सोने के भाव में गिरावट का रुख रहा और यहां की दर वाराणसी के समान 14720 रुपये (22 कैरट) दर्ज की गई. 
 

रिलेटेड फोटो गैलरी
follow whatsapp