CM सुवेंदु के PA चंद्रनाथ को मारने वाला राज सिंह पहले से अपराधी, उसकी 7 भौकाली फोटोज देखें
यूपी तक
• 03:55 PM • 11 May 2026
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बलिया के राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले भी एक हत्याकांड में शामिल रह चुका है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले तक पहुंच गई है. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में बलिया के एक रसूखदार युवक की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मचा दी है.


2/7
|
कोलकाता और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन में मुख्य आरोपी राज सिंह उर्फ चंदन को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है. राज सिंह की गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन की तरह रहा, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे उस समय दबोचा जब वह एक समारोह से लौट रहा था.
ADVERTISEMENT


3/7
|
बताया जा रहा है कि आरोपी राज सिंह लखनऊ में एक प्रभावशाली बीजेपी नेता की बेटी की शादी में शामिल होने गया था. शादी समारोह से वापस लौटते समय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उस पर कड़ी निगरानी रखी और अयोध्या पहुँचते ही उसे हिरासत में ले लिया.


4/7
|
राज सिंह बलिया शहर के आनंद नगर का निवासी है और स्थानीय स्तर पर उसका काफी प्रभाव है. वह बलिया में क्षत्रिय महासभा के महासचिव के पद पर तैनात है. उसके पिता स्वर्गीय केशव सिंह थे और उसकी माँ जामवंती सिंह वर्तमान में बलिया डाकघर में सरकारी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
राज सिंह का विवादों और अपराध से पुराना नाता रहा है. साल 2020 में बलिया में हुए चर्चित 'अंडा व्यवसायी हत्याकांड' में भी उसका नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था. वह उस गंभीर मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था, तभी उसने इस नई वारदात को अंजाम दिया.


6/7
|
राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद बलिया की सियासत में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें जिले के कद्दावर बीजेपी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे सत्ताधारी दल के साथ उसके करीबी रिश्तों पर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
कोलकाता की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने राज सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. अब पुलिस उससे यह उगलवाने की कोशिश करेगी कि हत्या की सुपारी उसे किसने दी और इस साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल है.
ADVERTISEMENT










