सोना-चांदी की कीमतों में यू-टर्न, गिरावट के बाद बड़ी रिकवरी, ये हैं लेटेस्ट रेट्स

यूपी तक

• 06:01 PM • 13 Feb 2026

UP News: सोने और चांदी की कीमतों में भारी रिकवरी! 6000 रुपये टूटने के बाद सोना फिर 1.55 लाख के करीब पहुंचा. जानें आज के ताजा भाव.

follow google news
1

1/6

|

गुरुवार देर रात आई भारी गिरावट के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में तेजी यानी रिकवरी देखी जा रही है.

2

2/6

|

भारी गिरावट से उबरते हुए सोना करीब 2000 रुपये चढ़कर 1.55 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है.

3

3/6

|

चांदी के भाव में भी जोरदार रिकवरी आई है और यह 6000 रुपये से ज्यादा चढ़कर 2.42 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है.

4

4/6

|

इससे पहले गुरुवार देर रात सोना करीब 6000 रुपये गिरकर 1.52 लाख रुपये और चांदी करीब 26000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये पर आ गई थी.

5

5/6

|

वैश्विक स्तर पर मजबूत अमेरिकी रोजगार डेटा के कारण इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरकर लगभग $4,940 प्रति औंस और चांदी $75–$76 के करीब पहुंच गई थी.

 

6

6/6

|

हाजिर बाजार में कीमतों के चढ़ने के बावजूद, गोल्ड और सिल्वर ETF (Exchange Traded Funds) में अभी भी 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा रही है.

रिलेटेड फोटो गैलरी