लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी विवाद: वाराणसी डीएम बोले- ‘पहले दिन लगभग 50% से अधिक सर्वेक्षण का कार्य हुआ’

ADVERTISEMENT

तमाम अटकलों के बीच वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के पहले दिन का कार्य पूरा हुआ. इससे पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक…

social share
Google CTA

तमाम अटकलों के बीच वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के पहले दिन का कार्य पूरा हुआ. इससे पहले भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक अधिकारी व वादी प्रतिवादी के लोग परिसर में पहुंचे और न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित समय पर सर्वे का कार्य शुरू हुआ.

ज्ञानवापी सर्वे को लेकर 12 मई को वाराणसी के जिला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने आदेश स्पष्ट करते हुए कहा था कि पूरे परिसर का सर्वे वकील कमिश्नर के नेतृत्व में कराया जाएगा, जिसमें विशेष कमिश्नर विशाल सिंह, कमिश्नर अजय कुमार मिश्र और सहायक कमिश्नर के तौर पर अजय प्रताप सिंह और वादी प्रतिवादी के अन्य लोग शामिल होंगे.

इसके साथ ही न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि ताला खोलकर या ताला तोड़कर पूरे परिसर का सर्वेक्षण कराया जाए और आज शनिवार को पहले दिन का सर्वेक्षण का कार्य पूरा हुआ.

वाराणसी के जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया, “आज पहले दिन लगभग 50% से अधिक सर्वेक्षण का कार्य हुआ है.वादी प्रतिवादी के सहयोग से पहले दिन शांति व्यवस्था के साथ सर्वेक्षण का कार्य संपन्न हुआ. वादी, प्रतिवादी अधिवक्ता कमिश्नर, उनके सहयोगी, पक्षकार व वीडियोग्राफर मौजूद रहे. पहले दिन के कमीशन कार्रवाई से दोनों पक्ष संतुष्ट रहे. कल निर्धारित समय से एक बार कमीशन की कार्रवाई होगा.”

(ऊपर दिए गए वीडियो को क्लिक कर देखा और सुना जा सकता है.)

‘आप अब एक और मस्जिद नहीं छीन पाएंगे…’, विपक्ष को घेर ज्ञानवापी पर ये सब बोले ओवैसी