Abbas Ansari News: अब्बास अंसारी सपा में जाएंगे? शिवपाल यादव ने दे दिया जवाब!
ADVERTISEMENT
Abbas Ansari News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इन दिनों लगातार जिलों जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं.
Abbas Ansari News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इन दिनों लगातार जिलों जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. जहां वे कार्यकर्ताओं से बैठकें कर रहे हैं तो वहीं 2024 के लिए सपा के लिए ज़मीन भी तैयार कर रहे हैं. लेकिन इन सब के बीच गुरूवार को शिवपाल सिंह यादव से राजभर के विधायक अब्बास अंसारी को लेकर सवाल पूछ लिया गया. कि ओमप्रकाश राजभर कहते हैं कि अब्बास अंसारी समाजवादी पार्टी के नेता हैं. इस पर पहले तो शिवपाल ने कहा कि अभी तो वे राजभर के विधायक हैं और जेल में हैं. लेकिन सभी को चौंकाते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कह दिया कि जब वो बाहर आते हैं तो राष्ट्रीय नेतृत्व से बात की जा सकती है.
