लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: बुर्का पहने 2 महिलाएं समेत 6 लोग फर्जी वोटिंग के आरोप में पकड़ाए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच रामपुर में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, रामपुर पुलिस…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच रामपुर में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, रामपुर पुलिस ने 4 महिला और 2 पुरुष को फर्जी वोटिंग करने के आरोप मे हिरासत में लिया है.

आरोपियों का दावा है कि उन्होंने वोट नहीं किया, लेकिन उनके हाथ की उंगली पर स्याही का निशान दिखाई पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार, रजा डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर बुर्का पहने 2 महिलाओं को फर्जी वोटिंग के आरोप में पुलिस ने पहले हिरासत में लिया. इसके बाद जांच में अन्य 4 लोग फर्जी वोटिंग के आरोप में पकड़े गए, जिसमें 2 महिला और 2 पुरुष हैं.

इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदर ने बताया, “रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग सेंटर पर दो महिलाओं को फर्जी वोटर करते हुए पकड़ा गया है. जांच में इनके एड्रेस सही नहीं पाए गए हैं.”

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया, “दोनों मां-बेटी हैं. मां ने अपना वोट दूसरे बूथ में डाल दिया और अपना आईडी कार्ड देकर बेटी को वोट डलवाने का प्रयास करवा रही थी. मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई तो पता चला कि मां ने एक फर्जी वोट डाल दिया था. दोनों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.”

यूपी चुनाव: क्या BJP ने फंसा दी आजम खान की सीट? जानें रामपुर का सियासी हाल