लेटेस्ट न्यूज़

कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी की सरकार इसलिए भी जरूरी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं आज यहां से, प्रथम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं आज यहां से, प्रथम चरण का मतदान जो चल रहा है, वहां के मतदाताओं से भी क्षमा चाहता हूं. मेरा ये फर्ज बनता था कि चुनाव घोषित होने के बाद उनके बीच जाऊं, लेकिन मैं जा नहीं पाया था, चुनाव आयोग ने कुछ मर्यादाएं रखी थीं. वर्चुअल रूप से तो उनसे मिल लिया था. मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से क्षमा याचना के साथ दूसरे चरण के मतदाताओं के आशीर्वाद के साथ आज चुनाव अभियान का आरंभ कर रहा हूं.”